HEADLINES


More

फरीदाबाद में वीरवार को कोविड-19 के 1080 मामले पॉजिटिव आए

Posted by : pramod goyal on : Thursday 20 January 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 20 जनवरी। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज वीरवार को कोरोना वायरस के 1080 मामले पॉजिटिव आए है। अच्छी बात यह है कि 881 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं वीरवार को जिला में रिकवरी रेट भी 88.87 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 210 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला मे 12047 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 12257 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 4466 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1402981 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 116563 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1281564 लोग नेगेटिव मिले।          


अब तक जिला में 4854 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 8 केस वेंटिलेटर और 32 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.31 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 88.87 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 10.52 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।          

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना होतब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावाएक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 या 8882916056 डायल करें। इसके अलावाजिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की हिदायतों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करें।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1273678 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1151726 हो गई है। इसके अलावा 121952 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।


No comments :

Leave a Reply