HEADLINES


More

आगरा से गुम हुई 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को चौकी चावला कलोनी की टीम ने बरामद कर किया परिजनों के हवाले

Posted by : pramod goyal on : Saturday 29 January 2022 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी चावला कॉलोनी प्रभारी सब इंस्पेक्टर चमन की टीम ने लावारिस घूम रही नाबालिक 17 वर्षीय लड़की को परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।

चावला कलोनी की पुलिस टीम रा

त्रि गश्त पर थी, रात्रि करीब 11 बजे चावला कॉलोनी 100 फुट रोड पर एक नाबालिक लड़की घूमते हुए मिली। जिसे पूछताछ की गई तो लड़की ने बताया कि वह आगरा से यहां अपने रिश्तेदार के घर आई है। जिसका वह पता भूल गई है। लड़की से काफी पूछताछ के बाद उसके पिता का फोन नंबर मिला। जिस पर बात करने से पता चला कि लड़की घर से बिना बताए हुए निकली हुई है। लड़की की गुमशुदगी की शिकायत थाना शाहगंज आगरा में दी हुई है। लड़की के पिता ने अनुसंधान अधिकारी का मोबाईल नंबर भी चावला कलोनी गस्त कर रही पुलिस को दिया। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने आगरा पुलिस जांच अधिकारी से बात की, फरीदाबाद बुलाया। पुलिस  लड़की के पिता के साथ फरीदाबाद आई।

लड़की के पिता ने बताया कि लड़की बिना बताए घर से निकल आई थी। जिसकी सूचना उन्होंने आगरा पुलिस को दी थी। लड़की ने बताया कि वह किसी बात को लेकर अपने परिजनों के साथ नाराज थी। लड़की को पुलिस टीम ने परिजनों की मौजूदगी में शाहागंज पुलिस के हवाले कर दिया है।

लड़की के परिजनों एवं आगरा पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

No comments :

Leave a Reply