HEADLINES


More

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 23 जनवरी। आज सेक्टर 16 के जेड पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और सुभाष चंद्र बोस अमर रहें का उदघोष किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री मूलचंद मित्तल की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संयोजन अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी ने किया जबकि मंच संचालन समीर टंडन, युवा मंडल अध्यक्ष राजन शर्मा व सेवादार टोनी पहलवान ने किया।

इस अवसर पर गंगाशंकर मिश्र व मूलचंद मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने भारतवर्ष को सन 1943 में आजाद घोषित कर दिया था और नौ देशों ने आजाद भारत को मान्यता भी प्रदान कर दी थी। अंडमान और निकोबार तथा देश के कई भागों में आजादी का जश्न मनाते हुए तिरंगा भी फहराया गया था। देश की आजादी में 327000 क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे, जिसमें से 13000 क्रांतिकारियों को भीषण यातनाएं देकर मृत्युदंड दिया गया था। हरियाणा के 860 क्रांतिकारियों ने भारत माता की अस्मिता के लिए प्राण न्योछावर किए थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज में हरियाणा के 2715 योद्धाओं ने भाग लिया था। इस अवसर पर आजाद हिंद फौज के तराने भी गाये गये।

वहीं कुलदीप सिंह साहनी व सेवादार टोनी पहलवान कहा कि आज हर जगह बूथ स्तर पर, हर वार्ड और गांव में नेताजी की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर किया माल्यार्पण व दीप जला किये पुष्प अर्पित। कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम के गीत से हुई, जिस पर सभी ने खड़े होकर नेताजी को श्रद्धांजली दी गई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेनानियों ने देश को एक सूत्र में पिरोने और आदर्श भारत का जो सपना देखा था उसी सपने को आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक सिपाही सार्थक करने मे लगे हुए हंै। कार्यक्रम में पूरे देश और प्रदेश में कार्यक्रम की सफलता के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के साथ साथ मौजूद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम में पार्षद छत्रपाल, चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, अरुण वालिया, रविंद्र मंगला, बलवान शर्मा, वीरेंद्र मेहता, सेवादार नवीन पसरीचा, सुरेंद्र सांगा, अनिल अरोड़ा, राजन गेरा, सर्वजीत सिंह चौहान व राजू बेदी आदि ने उपस्थित रहकर नेताजी को याद किया।

No comments :

Leave a Reply