HEADLINES


More

वार्ड-12 के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव के नेतृत्व में नगर निगम फरीदाबाद को 5 रिक्शे उपलब्ध करवाए गए

Posted by : pramod goyal on : Thursday 13 January 2022 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 13 जनवरी। नगर निगम फरीदाबाद के स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए बृहस्पतिवार को सी.दास फाउंडेशन की ओर से वार्ड-12 के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव के नेतृत्व में नगर निगम फरीदाबाद को 5 रिक्शे उपलब्ध करवाए गए।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री यशपाल यादव ने सी

.दास ग्रुप के चेयरमैन व फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान बी आर भाटिया, उनके अनुज व सी. दास ग्रुप के निदेशक विपिन भाटिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फरीदाबाद शहर की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि लोग यहाँ हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। निगमायुक्त ने अपील कि और भी लोग इस स्वछता अभियान में मदद के लिए आगे आए, जिससे इस अभियान को और तेजी के साथ गति दी जा सके।

इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त एवं वार्ड-12 के नोडल आफिसर इन्द्रजीत कुलाड़िया, अतुल सहगल, सी. दास ग्रुप की और से निदेशक विपिन भाटिया, ओमवीर सिंह, अमित भाटिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply