HEADLINES


More

सार्वजनिक क्षेत्र की परिस्थितियों को बेचना राष्ट्रहित नही, राष्ट्रविरोधी कृत्य है: सुभाष लांबा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 7 December 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,8 दिसंबर। सार्वजनिक क्षेत्र की परिस्थितियों को निजी हाथों में सौंपना राष्ट्रहित नही, राष्ट्रविरोधी कृत्य है। जिसका तीखा विरोध किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन व छंटनी ग्रस्त क


र्मचारियों की बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने व खाली पड़े पदों को पक्की भर्ती से भरने, लिपिक को पे-मैट्रिक्स लेवल-6 में 35400 वेतन देने आदि मांगों को लेकर राज्य में निर्णायक आंदोलन करेंगा। निर्णायक आंदोलन की शुरुआत 12 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन करके की जाएगी। यह ऐलान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक कुमार अशोक कुमार ने किया और संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भाजपा-जजपा सरकार पर धोषणा पत्र में कर्मचारियों से किए वादों को पूरा न करने आरोप लगाया और 12 दिसंबर को डीसी आफिस पर होने वाले हल्ला बोल प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का फैसला लिया गया। बैठक में 8-9-10 दिसंबर को सभी विभागों में गेट मीटिंग करने का फैसला लिया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खत्री,प्रेस सचिव राजबेल देसवाल,उप प्रधान अतर सिंह केशवाल, संगठन सचिव मुकेश बेनीवाल,खंड प्रधान रमेश चंद्र तेवतिया, करतार सिंह, जगदीश चंद्र आदि मौजूद थे।


प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए एनपीएस रद्द कर पुरानी पैंशन बहाली,तब तक केन्द्र सरकार की तर्ज सरकारी अंशदान 10 से बढ़कर 14 प्रतिशत करने, रिटायरमेंट पर मेडिकल भत्ता और मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति का भुगतान करने,ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान व सेवा सुरक्षा प्रदान करने,18 महीने के बकाया डीए के एरियर का भुगतान करने, जनवरी,2020 से जून 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मियों की लीव एनकेशमेंट व ग्रेच्यूटी रिवाइज करने, एचआरए के स्लैब में बदलाव कर 9-18-27 करने, लिपिक को पे-मैट्रिक्स लेवल-6 में 35400 वेतन करने, राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना के तहत सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंपने की मुहिम को रोकने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। 

जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व विभागीय संगठनों के पदाधिकारी गुरुचरण खाडियां, मास्टर भीम सिंह, रोडवेज से रविन्द्र नागर,एचएसवीपी से खुर्शीद अहमद, धर्मबीर वैष्णव, बीरेंद्र बेनीवाल,देवराज शर्मा, नगर निगम से रघुवीर चौटाला, विजय चावला, राकेश चिंडालिया, बल्लू चिंडालिया, सिंचाई विभाग से जगदीश चंद्र आदि ने संबोधित किया और 12 दिसंबर को हल्ला बोल प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

No comments :

Leave a Reply