HEADLINES


More

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने स्वयं अपने हाथों से सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Posted by : pramod goyal on : Friday, 31 December 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 31 दिसम्बर। 31 दिसम्बर, याद है ना यानि कचरा मुक्त दिवस। स्वच्छता को लेकर शुरू की गई निगमायुक्त की इस पहल का स्वागत करते हुए जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि इस मुहिम से शहर का हर जनमानस दिल से जुड़ा हुआ है। खासकर इस स्वच्छता अभियान से जुडऩे में मार्निग हेल्थ क्लब फरीदाबाद अपनी खास भूमिका निभा रहा है जोकि सप्ताह में एक दिन स्वच्छता ड्राईव चलाता है। जिला उपायुक्त ने उक्त विचार आज यहां टाऊन पार्क में उक्त स्वच्छता ड्राईव के तहत क्लब के पेटर्न के तौर पर स्वयं अपने हाथों से रोड़ की सफाई और झाडिय़ों की कटाई-छंटाई करते हुए व्यक्त किए। इस स्वच्छता ड्राईव में उनके साथ नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव और डॉ. नरेश,  जिला वन अधिकारी राजकुमार सहित मार्निग हेल्थ क्लब से राजेन्द्र मेंदीरत्ता,  जितेन्द्र चौधरी,अजय नरवत, अमित चौधरी, नवीन गुप्ता, विंग कमांडर हरिचंद मान, सुरेन्द्र डूडी, संजय शर्मा, जतिन चौहान, दीपक पुरी, कविता शर्मा, सावित्री, आदि मेंबर्स ने बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह स्वच्छता ड्राईव टाऊन पार्क से शुरू होकर मिनी सचिवालय तक पहुंची जहां पूरे रास्ते में सफाई की गई जिसमें नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और खेल परिसर में खेलने वाले बच्चों ने भी अपनी भागेदारी की।

जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने, लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निगमायुक्त और मार्निग हेल्थ क्लब फरीदाबाद ने जो मुहिम छेड़ी है वो शहर को साफ रखने के लिए एक अच्छी और अनोखी पहल है जिससे हर जनमानस को जुडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान पूरे साल चलना चाहिए ताकि सन् 2022 तक पूरा फरीदाबाद स्वच्छ और स्वस्थ रह सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भी अपने आसपास के एरिया को साफ-सुथरा रखें ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके।


No comments :

Leave a Reply