HEADLINES


More

सचिन उपाध्याय ने साथियों सहित थामा बसपा का दामन

Posted by : pramod goyal on : Thursday 30 December 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। हरियाणा में सर्व समाज के लोगों ने बहुजन समाज पार्टी को अपनाना शुरू कर दिया है, और पार्टी का कारवां निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला फरीदाबाद अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में बल्लभगढ़ निवासी सचिन उपाध्याय ने अपने दर्जनों साथियों सहित बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और आजीवन पार्टी में काम करने का वादा किया


। मौजूद लोगों ने बसपा की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नीति की सराहना की।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस और भाजपा की नीतियां जन विरोधी हैं। वह संविधान को नहीं मानते, और पूंजीवादी लोगों का साथ देते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस 70 साल देश पर राज करने के बाद भी गरीब लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करा पाई। वहीं भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की बात करती है, मगर धनाढ्य लोगों को ही सत्ता में लाभ पहुंचाती है। यदि देश का किसान एकजुट नहीं होता तो आज भाजपा किसान विरोधी कानूनों को वापस नहीं लेती। उन्होंने कहा कांग्रेस और भाजपा दोनों ही देश के लिए घातक हैं। इसीलिए जनता को बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनानी चाहिए, ताकि देश में संविधान लागू हो सके और सबको न्याय और बंधुत्व का शासन मिले। श्री चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में बहन कुमारी मायावती जी ने चार बार सफल शासन चलाया, और उत्तर प्रदेश की धरती से सामंतवादी राज, गुंडाराज और अन्याय को समाप्त कर दिया। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार, गरीब लोगों को जमीन, मुफ्त फ्लैट और शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज खोले। आज भी उत्तर प्रदेश की जनता बसपा के शासन को याद करती है। उन्होंने कहा 2022 में होने वाले चुनाव में भी यूपी के साथ साथ अन्य राज्यों की जनता बसपा को चुनेगी। जनता फिर से यूपी में पांचवी बार बहन मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में चुनेगी। 

इस मौके पर युवा नेता सचिन उपाध्याय, सुनील नागर, रवि ठाकुर, रामजीत भाटी, उमेश शर्मा, पवन शर्मा, मुकेश, योगेश तिवारी, योगेश चौधरी और मवासी नागर ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जबकि के एल गौतम, डॉ राम सिंह, अशोक शास्त्री, भूप सिह चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply