HEADLINES


More

हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

Posted by : pramod goyal on : Saturday 25 December 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के कई जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सिरसा, फतेहाबाद में सुबह 7 बजे की दृश्यता केवल 50 मीटर रही। यहां वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ी। हिसार, पानीपत, जींद, सोनीपत में हालात सामान्य रहे और धूप खिली। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार रात से मौसम में बदलाव और कई जिलों में हल्की बरसात होने की संभावना जताई है।

सिरसा में शनिवार सुबह एक बार फिर कोहरा लौट आया। पांच दिन पहले भी सिरसा, ठंड के साथ लोगों ने कोहरे को झेला था। कई दिन से मौसम साफ था। शनिवार सुबह लोग घरों से निकले तो कोहरे की वजह से 50 मीटर दूर देखना भी संभव नहीं था। सुबह आठ बजे तक वाहन चालकों को लाइट जला कर गाड़ी चलानी पड़ी।

दूसरी तरफ जींद और पानीपत में सुबह कोहरा हल्का रहा। सोनीपत में तो 8 बजे के साथ ही अच्छी धूप खिली थी। इससे ठंड से भी राहत मिली। अब मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार रात 12 बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू होने की संभावना व्यक्त की है। फसलों को इससे लाभ मिलेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एमएल खीचड़ के अनुसार 25 दिसंबर देर रात्रि से 28 दिसंबर तक प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने 24 दिसंबर को राज्य में ज्यादातर स्थानों पर धुंध छाने की संभावना जताई थी।

24 दिसम्बर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। जिससे 24 दिसम्बर देर रात्रि व 25 दिसम्बर को उत्तर हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। परन्तु बाद में इसी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 25 दिसम्बर रात्रि से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर गरज चमक व हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


No comments :

Leave a Reply