//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 24 दिसंबर 19 सूत्री मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन की हड़ताल आज 17 दिन भी जारी रही। हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने सेक्टर 12 फरीदाबाद के उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र री ने की जबकि संचालन जिला सचिव माल वती ने किया। प्रदर्शनकारियों को सीटू के प्रधा
न निरंतर पराशर और जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी भारी संख्या में कार्यकर्ता धरने प्रदर्शन में पहुंच रहे हैं। लेकिन सरकार की तरफ से आंदोलन को और लंबा खींचा जा रहा है। असल में बरसों से वर्करों और हेल्परों के मानदेय में कोई कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। वर्षों से वर्कर और हेल्पर सरकार के आश्वासन पर ही निर्भर करती आई है। अब निर्णायक आंदोलन शुरू कर दिया गया है। जब तक 19 सूत्री मांगों को सरकार लागू नहीं कर देती है। तब तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी। वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2018 में हुए समझौते को भी लागू नहीं किया।जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। लेकिन वर्करों के मानदेय में बढ़ती हुई महंगाई को नहीं जोड़ा जा रहा है। यूनियन की मांगों में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर को पक्का करना जब तक नियमित नहीं किए जाते हैं। तब तक वर्कर को 24000 रुपए और हेल्पर को 16000 रुपए का वेतन देना। रिटायरमेंट होने पर पेंशन लागू करने, के अलावा आंगनवाड़ी वर्कर से सुपरवाइजर के रूप में 50% कोटा पदोन्नति के लिए लागू करना है।
No comments :