HEADLINES


More

सिंघु-टिकरी बॉडर्र पर आंदोलन कर रहे किसानों की घर वापसी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 11 December 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघु-टिकरी बॉडर्र पर आंदोलन कर रहे किसानों की आज घर वापसी हो रही है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में 26 नवंबर 2020 को,


यानी अब से 380 दिन पहले किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। जब उन्हें प्रशासन ने जगह-जगह बलपूर्वक रोकने की कोशिश की। तब से अब तक हालात बदल चुके हैं। आज 11 दिसंबर को किसान विजयी होकर महाराजाओं की तरह घर लौट रहे हैं। नजारा कुछ वैसा ही है जैसे पंजाब के राजा के जंग जीतने के बाद वापसी के समय होता था।

इस फतेह मार्च की अगुआई सिख परंपरा के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ पंज प्यारों ने की। इस फतेह मार्च में महाराजाओं की तरह किसानों के आगे घोड़ा गाड़ियां और किसान सेना का बड़ा काफिला चल रहा है। किसान नेता कह रहे हैं कि आज हर किसान अपना सिर ऊंचा करके पंजाब में प्रवेश करेगा, सम्मान से घर जाएगा। रास्ते में कई जगह किसानों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

No comments :

Leave a Reply