HEADLINES


More

विश्व दिव्यांग दिवस एवं पारदर्शी गैस सिलेण्डर का शुभारंभ

Posted by : pramod goyal on : Friday 3 December 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद


नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाईँड, हरियाणा राज्य शाखा, फरीदाबाद (नेब)पिछले 41 वर्षों से दृष्टि बाधित लोगों की विभिन्न प्रकार की सेवा कर रही है, जिसमें बच्चों के शिक्षण व प्रशिक्षण, खेलकूद (जैसे क्रिकेट), रोजगार उपलब्ध करवाना, शादी ब्याह करवाना मुख्य कार्य है। इसके साथ असहाय दृष्टि बाधित लोगों को रोशन आदि प्रदान करती रहती है। ये लोग धर्म से जुड़े रहें इसी भावना से प्रति वर्ष 24 घण्टे का अखण्ड रामायण पाठ करवाया जाता है।इस बार दिनांक 3 दिसम्बर 2021 को विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में रामायण पाठ का वाचन (गायन) शुरु किया गया जो 4 दिसम्बर 2021 को दुपहर 12:45  तक चलेगा व बाद में प्रसाद वितरण  किया जाएगा। यह आयोजन रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एन.आई.टी. नेक्स्ट के सहयोग से किया जा रहा है। प्रथम दिन श्री विरेन्द्र मेहता एवं श्रीमति सीमा मेहता ने मेजबानी की एवं समापन, हवन व भोग की मेजबानी श्री प्रेम प्रकाश पसरीचा एवं श्रीमति कांता रानी करेंगें। इस आयोजन में एसिस्टेण्ट गवर्नर रोटेरियन डॉं. सुमित वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। 

       विश्व दिव्यांग दिवस को महत्वपूर्ण बनाने के उद्देश्य से इण्डियन आयल कॉरपोरेशन (IOC) द्वारा पारदर्शित एल.पी.जी. सिलेण्डर  का संस्थागत उपयोग की शुरुआत की गई। IOC  हरियाणा इण्डेन एल.पी.जी. संभागीय प्रमुख श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा अन्य IOC  के अधिकारियों एवं एल.पी.जी. गैस के डिस्ट्रिब्यूटर्स की उपस्थिति में इस आयोजन को अंजाम दिया । 

    IOC के श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यह पारदर्शी सिलेण्डर कोम्पोजिट पोलिमर से बना कर इसे फाईबर ग्लास से ढका है जिससे इस पर जंग आदि नहीं लगता है एवं गैस साफ दिखाई देती है। गैस उपयोगकर्ता आसानी से गैस की उपलब्धता देख सकता है, जो लोहे से बने गैस सिलेण्डर में कठिन था। उन्होंने बताया कि इसे बनाने में ऐसा माल उपयोग किया गया है, जो आसानी से खराब न हो सके व इसके उपयोग करने में किसी प्रकार का खतरा नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता हुई कि इस तरह के पारदर्शी गैस सिलेण्डर का संस्थागत उपयोग की शुरुआत NAB फरीदाबाद के प्रांगण में करने का अवसर मुझे मिला। इस कार्य में प्रदीप गैस ऐजेंसी के संचालन कर्ता श्री आशुतोष गर्ग ने पूर्ण सहयोग दिया। इसके आगे वार्तालाप जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे मेरी टीम, गैस वितरकों के साथ दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा रामायण पाठ वाचन में धर्म लाभ लेने का अवसर मिला। श्री राघवेंद्र सिंह ने सभी दृष्टि बाधित बच्चों एवं अध्यापकों को शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। उन्होंने नेब के अध्यक्ष सी.ए. श्री अजीत सिंह पटवा एवं महासचिव श्री हेम सिंह यादव का दृष्टि बाधित समाज के कल्याणार्थ अनथक प्रयास करने को सार्थक बनाने के लिए भी शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। उन्होंने नेब के सभी पदाधिकारियों का यह धर्ममय व कृतमय कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करने हेतु आभार जताया।  

    इससे पूर्व आई.ओ.सी. के पदाधिकारियों, रसोई गैस वितरकों को नेब में पहुँचने पर नेब के अध्यक्ष श्री पटवा  ने भारतीय परम्परा का निर्वहन करते हुए फूलों की माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया। अंत में सभी आगन्तुकों को रामायण पाठ एवं पारदर्शी गैस के प्रारंभिकरण आयोजन में सम्मिलित होकर दृष्टि बाधित बच्चों का सम्मान व होसला अफजाई करने के लिए नेब के अध्यक्ष श्री पटवा  ने आभार व्यक्त करते हुए भोजन के लिए आमंत्रित किया। श्री पटवा  ने मिडिया से पधारे पत्रकारों का  भी नेक कार्य में सहयोग करने का धन्यवाद किया। नेब के सचिव हेमसिंह यादव ने नेब की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  इन आयोजनों में नेब के उपाध्यक्ष एवं हरियाणा कुष्ट महासंघ के प्रधान श्री निवास त्यागी, रोटरी क्लब एन.आई.टी. नेक्स्ट के अध्यक्ष नवीन पसरीचा, सचिव अमित आर्य, जिला टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय डिंडे, महावीर इन्टरनेशनल सोशियल फाउण्डेशन के सचिव रोबिन त्यागी, अध्यक्ष शिखा अरोड़ा, थेलासेमिया के संचालक उमेश अरोड़ा, चयन पसरीचा, गीत नागपाल, प्रशांत पराशर, कुलदीप सिंह साहनी, रचना पसरीचा, प्रमोद मित्तल, प्रेम प्रकाश पसरीचा, वीरेंद्र मेहता, सीमा मेहता, सुनील खडुजा, दयाराम चौधरी, कृष्ण जाखड़, (जनहित) jjp श्याम लाल, सुषमा गुप्ता, एवं फरीदाबाद जिले के गैस वितरक आदि उपस्थित थे।  

No comments :

Leave a Reply