HEADLINES


More

किसानों पर दर्ज केसों का डेटा जुटा रही सरकार : CM मनोहर लाल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 30 November 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने किसानों पर दर्ज मामलों और आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को CM मनोहर लाल ने कहा कि तीन कृषि कानून वापस हो गए हैं। MSP पर कानून बनाने के लिए PM नरेंद्र मोदी कमेटी बनाएंगे।


सीएम मनोहर लाल ने दर्ज केस वापस लेने के सवाल पर कहा कि यह ठीक है कि केस वापस लेने का अधिकार राज्यों का है। डाटा जुटाया जा रहा है, कितने किसानों पर मुकदमे दर्ज हैं और कितनों की मौत हुई है। आंकड़ा अलग है जो किसान नेता क्लेम करते हैं। किसान नेताओं से भी डाटा मांगा जाएगा। लिस्ट मिलने के बाद किसानों के साथ फाइनल बातचीत होगी और उसमें राज्य की ओर से जो करना होगा, उसे किया जाएगा। किसानों के साथ फाइनल स्टेप में सहानुभूति विचार करेंगे।

No comments :

Leave a Reply