HEADLINES


More

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, और खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 30 November 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 30 नवंबर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी फरीदाबाद 3 दिसंबर को बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, और खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करके देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश फरीदाबाद को मांगों का  ज्ञापन देगी। यह जानकारी सीपीएम जिला कमेटी सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल  ने यहां से जारी एक प्रेस बयान में दी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिला क


मेटी ने पूरी ताकत झोंक दी है।इस के लिए गांव में जाकर  सभाएं की जा रही हैं। आज जिला कमेटी ने धोज़, जमालपुर खोरी, सिरोही में जन अभियान चलाया। इस अभियान को श्री श्री शिव प्रसाद जिला कमेटी सचिव की देखरेख में चलाया गया। इस मौके पर पूर्व जिला कमेटी सदस्य और बैंक मैनेजर ओम प्रकाश साथ में रहे। जनसभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई पर लगाम लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की काम आने वाली सब्जियों ,रोटी दाल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि। बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है। नौजवानों को काम नहीं मिल रहा है।सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को बेचकर के निजी कंपनियों को मुनाफा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2020 में कोराना काल में आपदा को अवसर में बदलकर श्रम कानूनों में संशोधन कर दिया। अब न्यूनतम मजदूरी का कानून ही नहीं रहा। यूनियन बनाने प्रदर्शन करने हड़ताल करने के अधिकारों पर भी सरकार ने रोक लगा दी है।सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वामपंथी पार्टियां मिलकर के आंदोलन को तेज करेंगे। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में पार्टी के लोग जन अभियान को तेज करेंगे। डंगवाल ने बताया कि फरीदाबाद में सड़कों की हालत खराब हो रही है। नगर निगम के द्वारा इनकी अनदेखी की जा रही है। इनकी रिपेयरिंग तक नहीं हो रही है।कई जगह सड़कों में एक एक डेढ़ फुट के गड्ढे बने हुए। पर्वती कॉलोनी डबुआ में सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। जन समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी निगम आयुक्त के कार्यालय पर भी भविष्य में आंदोलन को तेज करेगी।


No comments :

Leave a Reply