HEADLINES


More

निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र में वार्ड वाइज फोगिंग अभियान जारी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 2 November 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 02 नवम्बर नगर निगम क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू की चल रही बिमारियों पर नियंत्रण करने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र में वार्ड वाइज फोगिंग अभियान जारी किया हुआ है। निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनेकों वार्डो में सम्बंिधंत पार्षदों की देख-रेख में फोगिंग का कार्य शेड्यूल अनुसार करवाया जा रहा है। निगमायुक्त यशपाल


यादव ने शहरवासियांे से भी अपील है कि वे अपने घरों के कूलर, गमलों, टायर आदि में पानी जमा न होने दे ताकि डेंगू वाला मच्छर पैदा ना हो सके।

इस श्रृृंख्ला के अंतर्गत वार्ड-12 में एक न0 मैन बाजार ब्लॉक- सी, बी और डी के क्षेत्र, वार्ड- 14 में चालान आफिस, 5 न0 में ब्लॉक ए, जे, के और एल, 2न0 में ब्लॉक एन, एम, एल और हनुमान मन्दिर, वार्ड- 21 में राधा स्वामी सतंसंग, वार्ड-30 में बाढ मौहल्ला, वार्ड- 36 में भूदत कालोनी, वार्ड-9 में गांव बाजरी, सैक्टर 55 में भी निगम कर्मचारियों ने फोगिंग की। निगमायुक्त ने अधिकारियों को यह अभियान आगामी आदेश तक लगातार चलाने के निर्देश दिए हैं।

No comments :

Leave a Reply