HEADLINES


More

बिग्रेडियर चंदन सिंह की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Posted by : pramod goyal on : Sunday 14 November 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ। फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव पन्हेडा खुर्द के सतसंग भवन में बिग्रेडियर चंदन सिंह की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हवन किया गया और बिग्रेडियर चंदन सिंह के जीवन पर चर्चा की गई। आपको बता दें पृथला क्षेत्र के गांव पन्हेडा खुर्द में 10 मार्च 1914 को नम्बरदार गाजीराम के घर पर हुआ था। बिग्रेडियर चंदन सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गांव से करने के बाद अपनी उच्च शिक्षा लायलपुर जो अब पाकिस्तान में है वहां से की थी। बिग्रेडियर चंदन सिंह लायलपुर से ही सीधे आर्मी में भर्ती हो गए और वे द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा बने। आजादी के बाद बिग्रडियर चंदन सिंह दुनियाभर में एकमात्र ऐसे आर्मी अफसर रहे जिन्होंने अपने सर्विस काल में छः रेजिमेंटस को कमांड किया। उ


नके इसी गौरवशाली उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिर्काड में दर्ज हुआ। सेवानिवृत होने के बाद भी बिग्रेडियर चंदन जीवन भर सामाजिक कार्यों में जुटे रहे। फरीदाबाद जिले में बिग्रेडियर चंदन सिंह का नाम बडे ही सम्मान के साथ लिया जाता है। आज उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची उनकी बेटी शीला,परिजन डी.के.शर्मा व ग्रामवासी गोपाल शास्त्री ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन व सरकार की अनदेखी के चलते ऐसी शख्सियत का नाम फरीदाबाद के विशेष व्यक्तियों की सूचि में नहीं है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि बिग्रेडियर चंदन सिंह का नाम विशेष व्यक्तियों की सूचि में शामिल किया जाए तथा पन्हेडा खुर्द के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का नाम बिग्रेडियर चंदन सिंह के नाम पर किया जाए। पुण्यतिथि कार्यक्रम मंे मुख्य रूप से बिग्रेडियर चंदन सिंह की पुत्री शीला, डी.के.शर्मा,गोपाल शास्त्री,मोनू, दक्षणा, शिव,आर.पी.शर्मा,धु्रव,कपिल,दिवित, कृष्णगोपाल,रधुनाथ शास्त्री,श्रीचंद,इन्द्र,मुखराम,डालू,महाबीर,बृजलाल,प्रेमराज,हरीराम,जमुना आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply