HEADLINES


More

निगम फरीदाबाद द्वारा 13 इकाईयों को सील किया गया

Posted by : pramod goyal on : Friday 19 November 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 19 नवम्बर। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा रिकवरी की मुहिम में तेजी लाते हुए दिंनाक आज 13 इकाईयों को सील किया गया जिन पर लगभग 1912554 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।  एन0आई0टी0 जोन द्वितीय एनएच-5 की मि


त्तल मार्किट में 3 इकाईयों को सील किया जिन पर 783135 रूपये प्रापर्टी टैक्स के बकाया थे। इसी तरह एनआईटी जोन-2 के कर्मचारियों ने चार्मवुड प्लाजा की 5 दुकानों को सील किया जिस पर प्रॉपर्टी टैक्स के 5,53503 रूपये प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया थे, को सील किया।

इसी के साथ जोन-द्वितीय के कर्मचारियों ने एसजीएम नगर की 5 इकाईयोें को सील किया जिन पर नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स का 575916 रूपये बकाया था।
 निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन सील की गई इकाईयों की बकाया सम्पति कर की राशि प्राप्त नही हुई है, जल्दी ही निगम द्वारा उनकी नीलामी करने की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।
इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देष दिए कि दिंनाक 31.03.2022 तक सभी सम्पति कर बकायादारो के विरूद्व कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

No comments :

Leave a Reply