HEADLINES


More

निगम प्रशासन ने निगम क्षेत्र में वार्ड वाइज फोगिंग अभियान की शुरुआत की

Posted by : pramod goyal on : Thursday 28 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 28 अक्टूबर। नगर निगम क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू की चल रही बिमारियों पर नियंत्रण करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने निगम क्षेत्र में वार्ड वाइज फोगिंग अभियान की शुरुआत कर रखी है। निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनेकों वार्डो में सम्बंिधंत पार्षदों की देख-रेख में फोगिंग का कार्य शेड्यूल अनुसार करवाया जा रहा है। निगमा


युक्त यशपाल यादव ने शहरवासियांे से भी अपील है कि वे अपने घरों के कूलर, गमलों, टायर आदि में पानी जमा न होने दे ताकि डेंगू वाला मच्छर पैदा ना हो सके।

इस श्रृृंख्ला के अंतर्गत वार्ड-2 में न्यू जनता कलोनी, राजीव कालोनी, सैक्टर-55, 56, वार्ड-14 के खजाना कार्यालय, बाल कल्याण भवन जेल व जिला औद्योगिक कार्यालय, वार्ड -20 के दयाल नगर, सैक्टर 21सी, ग्रीन फील्ड कालोनी, वार्ड-13 के ऐ0सी0 नगर बाटा झुग्गी, राम नगर, वार्ड - 24 में अगवानपुर गांव क्षेत्र तथा ओल्ड फरीदाबाद के सैक्टर 28, सैक्टर 30 पुलिस लाईन व डी0पी0एस0 स्कूल सहित पूरे वार्ड में भी निगम कर्मचारियों ने फोगिंग की। निगमायुक्त ने अधिकारियों को यह अभियान आगामी आदेश तक लगातार चलाने के निर्देश दिए हैं।

No comments :

Leave a Reply