HEADLINES


More

निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पद चुनाव के लिए गुरचरण खण्डिया व बलबीर सिंह बालगोहेर ने भरा नामांकन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 6 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 6 अक्टूबर -


नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के  प्रधान पद के चुनाव के लिए आज गुरचरण खण्डिया व बलबीर सिंह बालगोहेर ने भरा नामांकन पत्र । 16 अक्टूबर को मतदान द्वारा होगा चुनाव श्री शास्त्री ने बताया कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों के होने वाले चुनाव में कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बनता था दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक ढोल बाजे और जयकारों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बीके चौक स्थित नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय पर पहुंचे जहां चुनाव अधिकारी राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री उप महासचिव सुनील चंडालिया उप प्रधान कमला चुनाव अधिकारी व जिला सचिव नानक चंद खेरालिया के समक्ष जाकर यूनियन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है वोटर लिफ्ट में गलती सुधारने के लिए 9  अक्टूबर तक वोटर लिस्ट में आपत्ति दर्ज कराने का समय निश्चित किया गया है। तथा फाइनल वोटर लिस्ट 11 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संघ के संविधान के अनुसार संघ का सदस्य ही चुनाव लड़ने और मतदान करने का अधिकारी होगा 
श्री शास्त्री ने कहा कि 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक  नामांकन पत्र भरे जाएंगे तथा 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 8 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय तय किया गया है। 8 अक्टूबर को ही दोपहर 2 बजे चुनाव चिन्ह वितरण किए जाएंगे और 16 अक्टूबर को एनआईटी कार्यालय में 3 बूथ तथा ओल्ड फरीदाबाद मैं 2 बूथ व बल्लमगढ़ में भी 2 बूथ बनाए गए हैं। जिसकी अनुमति निगम आयुक्त से ले ली गई है। मतदान का समय प्रातः 8 से साय 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। श्री शास्त्री ने कहा कि मतदान के बाद तुरंत मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य उपप्रधान कमला व चुनाव अधिकारी व जिला सचिव नानक चंद खेरालिया ने कहा कि चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला उपायुक्त, निगम आयुक्त, पुलिस आयुक्त एवं संबंधित सभी अधिकारियों को चुनाव संपन्न करवाने के लिए पत्र भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन नियमों के अनुसार सांगठनिक चुनाव में केवल संगठन के सदस्य ही मतदान करने एवं चुनाव लड़ने का अधिकार रखते हैं। इसलिए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के सदस्य इस चुनाव में शामिल होंगे श्री शास्त्री ने नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों से  शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने की अपील की है श्री शास्त्री ने सभी कर्मचारियों से यह भी अपील की है कि कर्मचारी 16 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मतदान मतदान करें।

No comments :

Leave a Reply