HEADLINES


More

सुषमा गुप्ता उत्तर जोन से सबसे अधिक वोट लेकर भारतीय रेडक्रॉस समिति सदस्य मनोनित

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 14 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 अक्टूबर। भारतीय रेडक्रॉस समिति, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में 12 सदस्यों के लिए चुनाव संपन्न हुए जिसमे श्रीमति सुषमा गुप्ता, उपाध्यक्ष, हरियाणा राज्य रेडक्रॉस चंडीगढ़ उत्तरजोन में सबसे अधिक वोट प्राप्त कर सदस्य मनोनित हुई।

हरियाणा राज्य ने तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की कमेटी के चुनावों में जीत हासिल कर हैट्रिक बनाई है। इस से पहले डी.आर. शर्मा, महासचिव, हरियाणा राज्य रेडक्रॉस समिति इसके दो बार सदस्य रह चुके हैं।

सुषमा गुप्ता रेडक्रॉस की मानवीय गतिविधियों में पिछले 15 वर्षों से जुड़ी हुई हैं। उन्होने संस्था में शुरुआत समिति की आजीवन सदस्य बनकर की तथा रेडक्रॉस के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उन्होंने गरीब लडकियों की शादी, लडकियों की शिक्षा एंव उनकी सुरक्षा से संबधित अनेकों कार्य किए जिसके लिए उन्हे अनेक बार राष्ट्रीय एंव राज्य स्तर के पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।

वर्तमान में सुषमा गुप्ता हरियाणा राज्य रेडक्रॉस की गतिविधियों को और गतिप्रदान कर रहीं है और मानवीय सेवाओं के लिए नए-नए कार्य क्रियान्वित कर रहीं हैं। सुषमा गुप्ता के प्रयासों द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं के लिए नए सिलाई केन्द्र खुलवाए गए जिससे महिलाओं को अपनी आर्थिक स्तिथि सुधारने में मदद मिलेगी। इन्होंने कोरोना महामारी के समय में भी अनेक अच्छे कार्य किए जैसे दवाइयां, मास्क, सैनीटाईजर, भोजन एंव राशन गरीब व जरूरतमंद लोगों में वितरित करवाना इत्यादि शामिल हैं। जिला रेडक्रॉस समिति, फरिदाबाद द्वारा दूसरी लहर के चलते एक 75 बेड का अस्पताल तैयार किया गया जिसमें आने वाले प्रत्येक मरीज को दी जाने वाली दवाइयां, भोजन सुषमा गुप्ता द्वारा ही मुहैया करवाया गया।

हरियाणा राज्य रेडक्रॉस समिति के महासचिव डी.आर. शर्मा ने बताया कि श्रीमति गुप्ता हर विपरीत परिस्थिती में मानवता की सहायता के लिए तत्पर रहतीं हैं और उन्हे यह पद उनमें विद्धमान सेवाभाव की वजह से ही प्राप्त हुआ है जिसके लिए वह सम्पूर्ण रूप से योग्य एंव कुशल हैं। मैं यह समझता हूँ कि उनको यह जिम्मेदारी मिलने से रेडक्रॉस को मानवता की सेवा के लिए नये आयाम मिलेंगे जिससे रेडक्रॉस और अधिक क्षमता से मानवीय कार्यों में अपना योगदान दे पाएगा।


No comments :

Leave a Reply