फरीदाबाद, 5 अक्टूबर .फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने कहा है कि नगर निगम प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि निगम के अब तक सेवानिवृत हो चुके सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके सेवानिवृति लाभों का भुगतान अक्टूबर माह के अंत तक हर अवस्था में हो जाए।
म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्लाईज फैडरेशन फरीदाबाद के साथ आज 5 अक्टूबर को सुबह निगम मुख्यालय में हुई एक बैठक के दौरान निग्मायुक्त ने यह आश्वासन फैडरेशन पदाधिकारियों को दिया। बैठक में नगर निगम प्रशासन की ओर से निग्मायुक्त यशपाल यादव और फैडरेशन की ओर से अध्यक्ष रमेश जागलान, वरिष्ठ उपप्रधान शाहाबीर खान, नगर निगम कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला, सचिव राजेन्द्र सिंह बैंसला, उद्यान विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से सुरजीत नागर, हरेराम सौरोत, धीर सिंह, श्यामबीर सिंह, मकैनिकल वर्करज यूनियन की ओर से रमेश पहलवान, कर्म चंद बघेल, महेन्द्रपाल, प्रमोद रोहिल्ला, सीता राम शर्मा, टेक चंद शर्मा, नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारी संघ की ओर से यू.एम. खान, खजान सिंह आदि ने भाग लिया।
फैडरेशन के प्रधान रमेश जागलान ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि निग्मायुक्त के आमंत्रण पर हुई इस बैठक में निग्मायुक्त ने फैडरेशन नेताओं को यह भी भरोसा दिया कि निगम प्रशासन का यह भरसक प्रयास रहेगा कि निगम के सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों को उनके वेतन और सेवानिवृत कर्मचारियों को उनकी पैंशन का भुगतान महीने की एक तारिख को हो जाए। उन्होंने कर्मचारियों से भी आह्वान किया कि निगम की बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए वे जी-तोड़ मेहनत करें जिससे न केवल निगम कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के लाभ सही समय पर मिले बल्कि शहरवासियांे को भी मूलभूत सुविधायें सही समय पर दी जा सके। निग्मायुक्त के आश्वासन के बाद फैडरेशन ने गत 2 सितम्बर 2021 से निगम मुख्यालय पर चल रहे अपने धरने को स्थगित करने की घोषणा कर दी और साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने निग्मायुक्त के आश्वासन के अनुरूप सेवानिवृत कर्मचारियों को उनके सेवानिवृति लाभों का भुगतान अक्टूबर माह में नहीं किया तो फैडरेशन पुनः आंदोलन शुरू कर देगी।
No comments :