HEADLINES


More

डॉ मोतीलाल गुप्ता हुए 'महात्मा पुरस्कार' से सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 5 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 साई धाम संस्थापक डॉ मोतीलाल गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय काम किया है। अनकों  असहाय, निर्धन बेसहारा बच्चों को शिक्षा का दान देकर साक्षर के साथ साथ विद्वान बनाया जो कि देश के


विभिन्न कोनों में संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। डा. गुप्ता ने शिक्षा का वीडा उठाया हुआ हैं। संस्था की तरफ नि:शुल्क उच्च कोटि की शिक्षा के साथ किताबें, कपड़े, पाठ्य सामग्री, भोजन, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं भ्रमण की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को देखते हुए अदित्य बिरला ग्रुप के द्वारा 01 अक्टूबर 2021 को  'महात्मा पुरस्कार'  से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि डा. किरन बेदी, आई.पी.एस. द्वारा दिया गया। यह पुरस्कार गुणवत्ता शिक्षा एवं सामुदायिक सेवाओं के  लिए प्रदान किया गया।

डॉ. मोतीलाल गुप्ता शिक्षा के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी अविस्मरणीय कार्य कर रहे हैं जिनके लिए अनेकों पुरस्कार पहले मिल चुके हैं। और भविष्य में और भी पुरस्कार इंतजार कर रहे हैं। शिरडी साई बाबा स्कूल अन्य स्कूलों से बेहत्तर शिक्षा परिणाम रहे हंै। जिसके चलते चारों तरफ इस स्कूल की सरहाना हो रही है। दिन-प्रतिदिन छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।  और छात्रों का बिठाने की जगह नहीं है। यह शिक्षा की गुणवता के कारण ही संभव है।

No comments :

Leave a Reply