HEADLINES


More

जरूरतमंदों को पुराने कपड़े वितरित किए गए

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 5 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,। लायन्स क्लब ऑफ फरीदाबाद डिवाइन एवं फ्रंटियर ह्यूमनिट ग्रुप की ओर से एन.एच.2 स्थित लखानी धर्मशाला पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को पुराने कपड़े वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ए. सी. चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष स. तेजवंत सिंह बिट्टू, मोहनलाल, संजय भाटिया, सत


पाल सिंह पाले, राजन भाटिया, अशोक अरोड़ा, विनोद पंडित, कैलाश गुगलानी, रेनू भाटिया, रजनी बहल आदि मौजूद रहे। स. तेजवंत सिंह बिट्टू ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद डिवाइन समय-समय पर लोगों की मदद के लिए कार्य करता रहता है और आज फ्रंटियर ह्यूमनिटी ग्रुप के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को पुराने कपड़े बांटने का जो कार्य किया है, काफी सराहनीय है। हम सभी को इसमें योगदान देना चाहिए। आमतौर पर हम अपने पुराने कपड़ों को कुछ दिन प्रयोग करने के बाद फेंक देते हैं। इनको फेंकने की बजाय गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बांटना चाहिए, ताकि उनकी जरूरत पूरी हो सके। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि सर्दियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में सडक़ों किनारे बसने वाले गरीब परिवारों के बच्चों के पास ठंड से बचने को कपड़े तक भी नहीं होते। लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद डिवाइन, फ्रंटियर ह्यूमनिटी ग्रुप के साथ मिलकर जो पुरान वस्त्र वितरण का यह कार्य करता है, उनके लिए यह काफी मददगार साबित होता है। हम सबको मिलकर इस मुहिम में हिस्सा लेना चाहिए और जो भी सहयोग बन पड़े वो करना चाहिए। इस अवसर पर सैंकड़ों की तादाद में पुराने कपड़े लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। 

No comments :

Leave a Reply