HEADLINES


More

मांग को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 25 अक्टूबर - नगर निगम के कर्मचारियों को दिपावली के अवसर पर 2 माह का वेतन,फेस्टिवल एडवांस एवं कर्मचारियों के बकाया  एरियर्स व पेंशन तथा सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों के बकाया जात का भुगतान करने व तेल साबुन देने की मांग को लेकर  कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान।

 कर्मचारी कल बुधवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रोष प्रकट करेंगे, गौरतलब है कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा विगत 21 अक्टूबर को निगम आयुक्त

को वेतन एवं कर्मचारियों के अन्य भुगतान करने के लिए आंदोलन का नोटिस दे दिया  है।
 प्रेस बयान जारी करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया,संघ के जिला सचिव नानक चंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण खांडिया ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि निगम के कर्मचारियों ने संसाधनों के अभाव के बावजूद शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए ईमानदारी से काम किया है लेकिन निगम प्रशासन की ओर से किए जा रहे बड़े-बड़े दावों के बावजूद कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी निगम आयुक्त द्वारा इंतजाम नहीं किया गया है कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विगत दिनों भगवान बाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बड़खल विधायक सीमा त्रिखा एवं ओल्ड फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा सफाई कर्मचारियों को कई नामों से नवाजा गया वहीं निगम आयुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह इनाम देने की घोषणा की गई कर्मचारी नेताओं ने सख्त लहजे में कहा कि निगम प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन, दशहरा, भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर  वेतन नहीं दिया गया। और अब 4 नवंबर को दिपावली का पर्व है लेकिन अभी तक निगम प्रशासन के पास सितंबर महा का वेतन देने का भी इंतजाम नहीं है।  केंद्रीय मंत्री, विधायकों एवं निगम आयुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने की बातें कही जा रही हैये सफाई कर्मचारियों के साथ बेमानी है। श्री शास्त्री व श्री खांडिया ने कहा कि वेतन लेकर काम करेंगे नहीं तो चक्का जाम करेंगे यह नारा देते हुए पालिका कर्मचारी संघ ने बुधवार से आंदोलन की घोषणा कर दी है ।आंदोलन के प्रथम चरण में निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद केंद्रीय मंत्री एवं विधायकों के आवास पर प्रदर्शन कर इनाम के स्थान पर वेतन एवं कर्मचारियों के भत्ते, एरियर,फेस्टिवल एडवांस, तेल साबुन, पेंशन, रिटायरमेंट एवं डेथ बेनिफिट देने की मांग करेंगे। उन्होंने ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दिपावली से पहले वेतन  एवं अन्य  भुगतान नहीं हुआ तो निगम के कर्मचारी काली दिपावली मनाएंगे। उन्होंने  सफाई कर्मचारियों की हाजिरी 311 एप में लगाने के आदेशों पर भी  एतराज करते हुए कहा कि पहले कार्यालय में इस ऐप का प्रयोग किया जाए इसके बाद सफाई कर्मचारियों पर लागू करने की बात की जाए सफाई कर्मचारी यूनियन ने इस ऐप का विरोध करने का भी फैसला लिया है ।

No comments :

Leave a Reply