HEADLINES


More

नगर निगम ने अभियान चलाकर 33 इकाईयों को सील किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday 10 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर नगर निगम प्रशासन ने आज भी निगम के कई क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एन.आई.टी


जोन-1, ओल्ड फरीदाबाद जोन 1 और 2, बल्लभगढ़ जोन -1 और 2 में अभियान चलाकर 33 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 43 लाख रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

निग्मायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए आज बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिये एन.आई.टी. जोन-1 में 13 इकाईयों जिनके विरूद्ध 13,13,694 रूपये बकाया थेओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 4 इकाईयों को जिनके विरूद्ध 15,91,197 लाख रूपये बकाया थे को सील किया। इसी प्रकार बल्लभगढ़ जोन-1 एवं 2 ने 16 इकाईयों जिनके विरूद्ध 13,40,335 लाख रूपये बकाया थे को सील कर दिया।  संबंधित क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने बताया कि बड़े डिफाल्टरों पर सीलिंग की कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी।

निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।

No comments :

Leave a Reply