फरीदाबाद, 4 अक्टूबर। आज म्युनिसिपल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर 33 दिन से लगातार नगर निगम मुख्यालय पर धरना जारी रखा। आज के धरने की अध्यक्षता मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान महेन्द्र पाल ने की। मंच का संचालन वरिष्ठ नेता सीता राम शर्मा ने किया। आज के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जारी बयान में फेडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान, साबिर खान ने बताया कि नगर निगम प्रशासन फेडरेशन द्वारा दिया गया मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं कर रहा है और न ही संगठन से बातचीत करके कोई समाधान नहीं निकालना चाहता है। यदि नगर निगम प्रशासन का यही अड़ियल रवैया रहा तो म्यूनिसिपल कारपोरेशन फेडरेशन संघर्श को और तेज करेगा जिसमें भूख हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।उन्होंने नगर निगम आयुक्त से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र से शीघ्र हल करें।
आज के प्रदर्शन में रिटायर्ड संघ के प्रधान अययूम खान, खजान, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान रमेश पहलवान, सचिव प्रमोद रोहिल्ला व टेकचंद शर्मा, उधान विभाग के नेता कर्ण सिंह, वरिश्ठ उपप्रधान हरेराम सहरोत, कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला, सचिव राजेन्द्र सिंह, महिला विंग की नेता श्यामवती एवं सावित्री आदि ने भी संबोधित किया।म्युनिसिपल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन द्वारा मांगों को लेकर 33 दिन से लगातार निगम मुख्यालय पर धरना जारी
Posted by :
pramod goyal
on :
Monday, 4 October 2021
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :