HEADLINES


More

नगर निगम द्वारा 266 इकाईयों को सील किया जा चुका है

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 27 October 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 27 अक्टूबर। निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगातार चलाई जा रही सीलिंग ड्राइव के तहत दिनांक 27.10.2021 को ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 तथा 2 में 15 इकाईयों को सील किया गया तथा फरीदाबाद एन0आई0टी0 जोन-2 में 5 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 28 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 2 इकाईयों ने 4,44,049.58 लाख रू0 प्रोपर्टी टैक्स जमा करा दिया है।

निगमायुक्त ने बताया कि अगस्त, 2021 से आज तक की

अवधि के दौरान, नगर निगम द्वारा 266 इकाईयों को सील किया जा चुका है। जिन पर 3.48 करोड़ रूपये बकाया था इन 266 इकाईयों में से 72 इकाईयों ने लगभग 64.45 लाख रूपये जमा कराये तथा उनकी इकाईयों को डी-सील कर दिया गया बाकी के 194 बकायादारो के बारे निगमायुक्त ने सम्बधित अधिकारियों को वसूली के लिए इकाईयों को नीलाम करने की लिए नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिये है।

इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारो से सम्पति कर 31.03.2022 तक वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करे।

No comments :

Leave a Reply