HEADLINES


More

ऑपरेशन मंजनू के तहत महिला पुलिसकर्मी ने चार धरे

Posted by : pramod goyal on : Thursday 9 September 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबादः- फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ने महिला सुरक्षा को फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता बताते हुए अपने कार्यालय में दुर्गा शक्ति वाहिनी के बल्लबगढ़, एनआईटी और सेन्ट्रल की टुकड़ियों से मिले और उनसे महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कार्यों के गुणवत्ता पर चर्चा की।

पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुर

क्षा को लेकर सभी जोनों को उपलब्ध संसाधन व उपकरण के साथ क्षेत्र में तैनात रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं डॉयल 1091 पर कॉल करके इसके कार्यशैली की जानकारी ली और महिला सुरक्षा के लिए तैनात दुर्गा शक्ति वाहिनी से प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव माँगा। 

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने वाहिनी का हौसला बढ़ाते हुए महिला पुलिसकर्मी के दो भूमिका निभाने की चुनौतियों में सहानुभूति प्रकट करते हुए हर संभव सहयोग देने की बात कही। बेहतर कार्य के लिए बल्लबगढ़ जोन के दुर्गा शक्ति वाहिनी की महिला सिपाही माया को पुरस्कृत भी किया गया। 

पुलिस आयुक्त के निर्देश के दो घंटे के अंदर सादी वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने चार मनचलों को गिरफ्तार किया। चारों मनचले महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते अलग-अलग स्थानों से पकड़े गये। गिरफ्तार मनचलों में से एक स्थानीय क्षेत्र का जबकि तीन अन्य राज्य के रहनेवाले हैं। चारों आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को थाना बुलाकर उनके परिजनों को हरकत के बारे में जानकारी दी।

No comments :

Leave a Reply