HEADLINES


More

आजादी का अमृत महोत्सव - विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी आयोजित

Posted by : pramod goyal on : Thursday 2 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इस प्रदर्शनी


का आयोजन किया गया। इस से पूर्व भी  दिनांक बीस अगस्त को भी विज्ञान एवम गणित की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। आज इस प्रदर्शनी में स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा एवम मौलिक मुख्याध्यापिका  पूनम की अध्यक्षता में विज्ञान अध्यापिका कविता एवम गणित अध्यापिका पूनम के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में सोलर लाइट, ह्यूमन स्केलटन, मानव दंत, न्यूटन डिस्क, ज्वालामुखी, गणित के बिंदु, कोण पर आधारित वर्किंग मॉडल्, पार्ट्स ऑफ सर्कल, मैथ्स लूडो, एसेंडिग डिसेंडिग मॉडल, रोमन नंबर्स चार्ट सहित विभिन्न वर्किंग मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि छात्राओं ने प्रदर्शनी में इन सभी मॉडल्स के बारे में विस्तार से वर्णन भी किया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम स्थान पर ह्यूमन स्केलटन मॉडल के लिए सोनम, द्वितीय स्थान पर मानव दंत मॉडल के लिए कनक गिल और तृतीय स्थान पर न्यूटन डिस्क के लिए किरण को पुरस्कृत किया गया। गणित में तनु को एसेंडिग डिसेंडिग मॉडल के लिए प्रथम, मैथ्स लूडो के लिए किरण को द्वितीय तथा कोण के वर्किंग मॉडल्स के लिए संजना और शिवानी को तृतीय घोषित किया गया। सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सभी प्रतिभागिता कर रहे बच्चे विजेता हैं उन्होंने सुंदर आयोजन के लिए मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम, सभी अध्यापकों पूनम, संजय मिश्रा एवम कविता की बहुत बहुत प्रशंसा करते हुए अभिनंदन किया।

No comments :

Leave a Reply