HEADLINES


More

संयुक्‍त किसान मोर्चा का कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद कल

Posted by : pramod goyal on : Sunday 26 September 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नई दिल्‍ली: 

संयुक्‍त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. 40 किसान संगठनों के संगठन संयुक्‍त किसान मोर्चा ने देश के सभी लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की है. साथ ही मोर्चे की ओर से सभी राजनीतिक दलों (Political Parties)  और राज्‍य सरकारों (State Governments) से भी भारत बंद में शामिल होने की अपील की गई है. भारत बंद के मद्देनजर दिल्‍ली में भी सुरक्षा के पुख्‍ता बंदोबस्‍त किए गए हैं. दस महीने से जारी


आंदोलन के दस महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है. 


संयुक्‍त किसान मोर्चा ने राजनीतिक दलों से कहा है कि वे ‘‘लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों को बचाए रखने की उनकी लड़ाई में हिस्सा लें.'' जिसके बाद संयुक्‍त किसान मोर्चा के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है. पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने बंद को अपना समर्थन दिया है. वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने भारत बंद में शामिल होने की घोषणा की है. हालांकि संयुक्‍त किसान मोर्चा ने कहा है कि उनकी नीति है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किसान मोर्चा मंच साझा नहीं करेगा.

No comments :

Leave a Reply