HEADLINES


More

निगम के समस्त कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी की

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 3 सितम्बर 


 दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से गुस्साए फरीदाबाद, नगर निगम के समस्त कर्मचारियों ने आज नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते निगम प्रशासन व  हरियाणा सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद के प्रधान रमेश जागलान ने की। आज के इस विरोध प्रदर्शन में निगम के स्थाई कर्मचारी व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, यदि आज शाम तक कर्मचारियों व पैंशनरों को दो महीने के वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो ये कर्मचारी कल 6 सितंबर को भी प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक निगम के तीनों जौनों में प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा।

फेडरेशन के अघ्यक्ष रमेश जागलान, महासचिव महेंद्र चैटाला व वरिष्ठ उपप्रधान शाहावीर खान ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन का भुगतान ना करके कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगातार 2 महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। 

No comments :

Leave a Reply