HEADLINES


More

निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय बीके चौक पर जोरदार विरोध सभा का आयोजन किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 21 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 21 सितंबर - नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आव्हान पर नगर निगम गुरुग्राम सहित अन्य पालिकाओं, परिषदों,निगमो व फ़ायर  के छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को बहाल करने तथा मुख्य अधीक्षक अभियंता रमेश शर्मा की बहाली की मां


ग को लेकर पूरे प्रदेश में आज विरोध सभाओं का आयोजन किया इसी क्रम में नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय बीके चौक पर जोरदार विरोध सभा का आयोजन किया सभा के बाद कर्मचारियों ने वेतन एवं पेंशन का भुगतान करने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया जात, कर्मचारियों के एरियर आदि का भुगतान करने तथा एप 311 के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के आदेशों का विरोध करते हुए निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान गुरचरण खांडिया, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर, वरिष्ठ उप प्रधान श्री नंद ढकोलिया,परशराम अधाना, योगेश शर्मा, बेद भड़ाना, अनूप चिंडालिया सहित अन्य  नेता  कर रहे थे।

 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा  कर रही है इसलिए प्रदेश के कर्मचारियों को बार बार आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की हालत किसी से छुपी नहीं है सड़कों,पपार्को, स्ट्रीट लाईट, पीने की पानी की सप्लाई , पानी निकासी के कार्य में निगम पूर्णतया विफल है। इकोग्रीन को दिए गए ठेके के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारी सफाई कर्मचारियों के ऊपर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और जनता का ध्यान विकास कार्यों से हटाकर केवल सफाई कर्मचारियों पर केंद्रित करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के पास सफाई के औजार तक उपलब्ध नहीं लेकिन निगम के अधिकारी सफाई कर्मचारियों को कामचोर ठहराने में जुटे हुए हैं, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने मांग की है कि नगर निगम के सभी अधिकारियों के कार्यालयों में कैमरे लगाए जाये और शहर के सभी चौकों पर स्क्रीन लगाई जाए ताकि शहर की जनता को मालूम हो कि अधिकारी जनता के विकास के लिए कितना काम कर रहे हैं। श्री शास्त्री ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद के पास आय के स्रोतों की कमी नहीं है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आय के स्रोतों से धन एकत्रित करने की कोई योजना नहीं है इसलिए नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से वेतन, पेंशन सहित कर्मचारियों के एरियर, सेवानिवृत्ति लाभ लंबित है। श्री शास्त्री ने कहा कि राज्य स्तरीय मांगों को लागू करवाने एवं गुरु ग्राम सहित छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लेने अधीक्षक अभियंता रमेश शर्मा को बहाल करवाने के लिए आगामी 24 सितंबर को पूरे प्रदेश में उल्टी जादू व काले झंडे लेकर प्रदर्शन किए जाएंगे ।

आज की इस सभा में अन्य के अलावा कर्मचारी नेता दर्शन सिंह सोया, विजय चावला, नरेश भगवाना, राकेश चंडालिया, सत्तो देवी, जितेंद्र छावड़ा, रघुवीर चौटाला, महेंद्रकुरिया, आदि भी शामिल थे

No comments :

Leave a Reply