HEADLINES


More

किसान का समर्थन करने वाला सच्चा देशभक्त और विरोध करने वाला देश का गद्दार है - डा सुशील गुप्ता

Posted by : pramod goyal on : Monday 6 September 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा,6 सितंबर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी डा; सुशील गुप्ता के नेतृत्व में निकाली जा रही किसान मजदूर खेत बचाओं यात्रा के दूसरे पडाव की शुरूआत दादरी के बाद झज्जर विधानसभा से की गई। इस दौरान उनके साथ सैकडों की संख्या मंे स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकता शामिल रहें।

मालूम हो कि किसान मजदूर खेत बचाव यात्रा की शुरूआत बीते रविवार को चैधरी छोटू राम जी के रोहतक स्थित स्मारक से की गई। आठ दिन तक चलने वाली यात्रा का पहला पढाव दादरी में हुआ। जिसके उपरांत आज सुबह करीबन 9 बजे से यात्रा झज्जर विधानसभा से कालूवासा, बहरोड, मालियावास, नौगांव, बेरी, मलिक पुर, माजरा, छारा बहादुरगढ, बरोदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, इसराना से होती हुई पानीपत पहुंची। यात्रा का दूसरा पडाव पानीपत में ही रखा गया है।
यात्रा झज्जर, बहादुरगढ, बरोदा, सोनीपत, राई, गन्नौर, समालखा, इसराना एवं पानीपत विधानसभा से जिस समय गुजरी तो वहां पहले से ही इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों ने डा सुशील गुप्ता का जोरदार स्वा

गत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। जिसमें महिलाओं ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया।

इससे पूर्व  डा सुशील गुप्ता ने सांपला में पहुंचते ही चैधरी छोटूराम जी के संग्रहालय में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुश्प फूल अर्पित किए।
डा गुप्ता ने कहा किसान मजदूर खेत बचाव यात्रा को इन जिलों में भारी समर्थन मिल रहा है। यहीं नहीं स्थानीय लोग खूद ही किसानों के समर्थन में कि जा रही यात्रा में शामिल लोगों के खाने-पीने तक की व्यवस्था कर रहें है।
डा गुप्ता ने यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 9 महीने से सडकों पर बैठे है। इस दौरान बिना दिन-रात देखे वह सरकार के विरोध कर रहें है। 600 से ज्यादा लोगों की शहादत आंदोलन के दौरान हो चुकी है। इसके बाद भी सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। इस हठधर्मी सरकार को किसानो द्वारा अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है।  
डा गुप्ता ने कहा कि केन्द्र और हरियाणा की भाजपा सरकार नफरत की राजनीति कर  रही है। जबकि हमारी यात्रा प्यार  और धर्मनिष्पक्षेता की राजनीति में विश्वास रखती है। हम किसानों के इस आंदोलन के समर्थन में यात्रा निकाल रहें है।
उन्होंने यात्रा के दौरान हरियाणा की खट्टर सरकार पर निशाना साधा और कहा भाजपा सरकार किसानों पर दमनकारी चक्र चला रही है। हरियाणा सरकार के इशारे पर पीपली से शुरू हुआ था किसानों पर लाठीचार्ज, जोकि हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ दमनकारी चक्र करनाल पहुंचा। वहां सरकार ने करनाल में किसानों के सिर फोड़ने के दे रखे थे आदेश। किसान हित में आम आदमी पार्टी चुप बैठने वाली नही है।
सुशील गुप्ता बोले किसान का समर्थन करने वाला सच्चा देशभक्त और विरोध करने वाला है देश का गद्दार है। उन्होंने कहा यात्रा के दौरान किसानों के समर्थन में लगातार जनसैलाब उमड रहा है।
-मालूम हो कि यात्रा का समापन गांधी आश्रम पलवल में 13 सितंबर को होगा। यात्रा हरियाणा के सभी जिलों, विधानसभाओं सेे आठ दिनों में लगभग 4000 हजार किलोमीटर के रास्ते से गुजरेगी। जिसमें सैकडो मोटर साइकिल, कारें, टैक्टर व जीपों में संकडो की संख्या में किसानों के समर्थन में लोग शामिल हो रहें है।

No comments :

Leave a Reply