HEADLINES


More

दो महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान न किए जाने से खफा निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 14 September 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 सितम्बर। दो महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान न किए जाने से खफा फरीदाबाद, नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता मकैनिकल वर्करस यूनियन के प्रधान रमेश चन्द पहलवान ने की। मंच का संचालन महेन्द्र पाल ने किया।

जारी प्रैस विज्ञप्ति मे फेडरेशन प्रधान रमेश जागलान व वरिष्ठ


उप-प्रधान शाहाबीर खान ने बताया कि घरने का 13 दिन है परन्तु नगर निगम प्रशासन  कर्मचारियों के वेतन व पेंशन को लेकर गम्भीर नही है यदि निगम प्रशासन  द्वारा निगम कर्मचारियों के वेतन व पेंशन का भुगतान शीध्र नही किया तो फैडरेशन 17.09.2021 को टूलडाउन हडताल करेगीं। जिसकी पूरी जिम्मेदार सरकार व निगम प्रशासन  की होगी।

आज के प्रदर्शन मे सुरजीत नागर, रणसिंह भडाना, मटरू लाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एम0 खान, नरेश बैंसला, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशी  अधाना, दयानन्द पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, हरेराम सौरोत, करन सिंह, कर्मचन्द बघेल, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, अतर सिंह भडाना, मोहन देशवाल, नेरेन्द्र कुमार व खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।


No comments :

Leave a Reply