HEADLINES


More

बिना-बताये घर से निकल गया 17 वर्षीय नाबालिक, पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वापस घर पहुँचाया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 16 September 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबादः* पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने 3 महीने से लापता 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को सोशल मीडिया के माध्यम से ढूंढ कर उनके परिजनों तक वापस पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।


पल्ला थानाक्षेत्र में आज से साढ़े तीन माह पहले 31 मई को 17 वर्षीय एक लड़का बिना-बताये अपने घर से कहीं चला गया। घरवालों ने लड़के को एक सप्ताह तक बहुत ढूँढा। किन्तु लड़का कहीं नहीं मिला। फिर घरवाले नवीन नगर चौकी पहुँचे। पुलिस को सारी बात बताई और लापता लड़के को तलाशने का आग्रह किया।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और लापता लड़के की तलाश में लगे हाथ एएसआई विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम भी गठित कर दी। टीम ने लड़के की तलाश में सारे प्रयास झोंक दिये।

एक दिन किसी ने इंस्टाग्राम पर उस लापता लड़के की तस्वीर देखी और पुलिस को बताया। पुलिस ने तकनीकी सहयोग से लापता लड़के के उत्तरप्रदेश के खुर्जा में होने की सूचना प्राप्त कर ली।

पुलिस टीम लड़के को लाने के लिए प्रस्थान किया और लड़के को खुर्जा स्थिति एक ढाबे से सुरक्षित बरामद कर लिया और उसके परिजनों के परेशान होने के बारे में बताया।

किन्तु लड़का अभी-भी वापस घर ना आने की जिद कर रहा था। सहानुभूति दिखाते हुए पुलिस ने जब उससे घर से भाग जाने का कारण पूछा तो उसने कहा कि स्कूल के दोस्त उसे मंदबुद्धि कह कर चिढ़ाते थे। इसीलिए वह घरवालों को बिना सूचित किये यूपी की तरफ चल दिया। 

दो-तीन दिन बाद पैसे खत्म हो जाने पर एक ढाबे पर पहुंचा। वह ढाबे के काम में कुछ हाथ बँटा देता था और इस तरह उसके रहने-खाने की व्यवस्था भी हो गयी और यहाँ उसको कोई मंदबुद्धि कहकर भी नहीं चिढ़ाता है। 

पुलिस के लगातार मनाने के प्रयास से लड़का फरीदाबाद आने को तैयार हुआ और पुलिस अपने साथ उसे वापस पल्ला थाना, फरीदाबाद ले आई।

लड़के के स्वजनों को भी थाना बुला लिया गया। स्वजनों ने लड़के को इतने दिनों बाद सुरक्षित देखा तो सब भावुक हो गये।

पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाते हुए कानूनसंगत कागजी प्रक्रिया पूरी की और लड़के को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का हृदय से आभार जताया और पुलिस टीम को शुक्रिया कहा।

No comments :

Leave a Reply