//# Adsense Code Here #//
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस के पास प्रतिदिन किसी न किसी के गुमशुदा होने की सूचनाऐं प्राप्त होती है। इसी तरह से थाना सेक्टर-31 में एक व्यक्ति ने रात्रि 12:30 बजे थाना आकर यह सूचना दी कि उनकी पुत्री किसी बात से नाराज होकर घर से बिना बताये कहीं चली गई है।
लड़की के पिता की शिकायत पर एएसआई भूपेंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर लड़की को ढूँढने का प्रयास शुरू किया गया।
पुलिस टीम के सदस्यों ने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यमों के आधार पर कड़ी मशक्कत करते हुए लड़की को फरीदाबाद एरिया से बरामद कर लिया है।
परिजनों के सामने पुलिस ने उससे बिना बताये घर से जाने का कारण जानना चाहा तो लड़की ने बताया कि उसके अभिभावक उसकी भावनाओं का सम्मान नही करते हैं। इसी बात से वह नाराज होकर घर से चली गई थी।
एसआई भूपेंद्र ने लड़की के बाल कल्याण समिति के सम्मुख बयान कराएं बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया है।
अपनी पुत्री को सकुशल वापस पाते हुए उनके परिजनों ने सेक्टर 31 थाना की पुलिस को धन्यवाद कहा और फरीदाबाद पुलिस का हृदय से आभार जताया।
No comments :