HEADLINES


More

बिजली कर्मियों की मंगलवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित करने का फैसला - सुभाष लांबा

Posted by : pramod goyal on : Monday 9 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 9 अगस्त।


बिजली कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने बिजली अमेंडमेंट बिल 2021 को अभी तक स्वीकृति प्रदान नहीं की है। जिसके कारण बहुप्रतीक्षित यह बिल संसद में पेश नही हो सका है। इसी के दृष्टिगत बिजली कर्मियों ने मंगलवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है। मंगलवार 10 अगस्त को अब हड़ताल की बजाय "ऊर्जा क्षेत्र बचाओं-देश-देश बचाओं" के नारे के साथ देश भर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। यह जानकारी देते नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी आफ इलैक्ट्रीसिटी इंप्लाईज एंड इंजीनियर के राज्य संयोजक सुभाष लांबा ने बताया कि कमेटी की ओर से केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर इसकी विधिवत जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पत्र में दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर मानसून सत्र के बाकी बचे दिनों 11-12 व 13 अगस्त को जल्दबाजी में निजीकरण के अमेंडमेंट बिल को पारित करवाने के प्रयास किए तो जिस दिन बिल सदन के पटल पर रखा जाएगा उसी दिन 27 लाख बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सोमवार को नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी आफ इलैक्ट्रिसिटी इंप्लाईज एंड इंजीनियर  (एनसीसीओईईई) की आयोजित वर्चूअल बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से मालूम हुआ है कि बिजली संशोधन बिल 2021 को अभी तक केन्द्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान नहीं की है। उन्होंने बताया कि किसी भी बिल को सदन के पटल पर बहस के लिए रखने से पहले कैबिनेट द्वारा पारित करना संवैधानिक बाध्यता होती है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि अभी कैबिनेट ने बिल को क्लीयर नहीं किया है। इसका मतलब यह हुआ कि बिजली अमेंडमेंट बिल 2021 सदन के सामने 10 अगस्त तक नही रखा जाएगा। इसी के दृष्टिगत मंगलवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को स्थापित कर देश भर में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी संगठनों से हड़ताल की तैयारी रखने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि अगर मानसून सत्र के बाद आगामी शीतकालीन सत्र में बिजली अमेंडमेंट बिल 2021 लाया जाएगा तो भी नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाईज एंड इंजीनियर के बेनर तले राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। 


आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, केन्द्रीय कमेटी सदस्य मनोज जाखड़, डालचंद शर्मा, विनोद शर्मा, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार, रामचरण पुष्कर, यूनिट कमेटी के पदाधिकारी करतार सिंह, देवेन्द्र त्यागी, दिनेश शर्मा,अशरफ अयूब, रमेश चन्द्र तेवतिया, भूपसिंह, गिरीश राजपूत ने बताया कि मंगलवार को  सर्कल आफिस सेक्टर 23 में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन बिल सदन में पेश किया जाएगा,उसी दिन हड़ताल की जाएगी। 

No comments :

Leave a Reply