HEADLINES


More

राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Posted by : pramod goyal on : Sunday 29 August 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 29 अगस्त। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रमेश वर्मा ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा हरियाणा राज्य मे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की भांति राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक किया गया। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एथलैटिक्सकुश्तीशूटिंग का आयोजन किया गया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा की प्रतियोगिता में 1708 बच्चों के द्वारा भाग लिया गया है जिसमें 976 लडकें तथा 732 लडकियों ने भाग लिया गया। उन्होंने बताया कि आज रविवार 29 अगस्त को हुए एथलैटिक्स कुश्ती तथा शूटिंग खेल प्रतियोगिताओं के तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल अवसर पर 1500 मीटर रेस लड़कों में विशाल भिवानी प्रथमअमन कुमार झज्जर द्वितीयईशान अली नूंह तीसरे स्थान पर रहे। हाई जम्प  लड़कियों में प्राची से पहलेअंकिता भिवानी दूसरेपूजा फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रही।उन्होंने आगे बताया कि 100 मीटर हर्डल रेस में विकास भिवानी प्रथमससंत भिवानी द्वितीयमोहित कैथल तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर रेस लड़कों में रोहित कुमार पानीपत प्रथमकोताब डी कोस्टा गुरुग्राम द्वितीय व नवीन द्वितीय गुरुग्राम तृतीय नंबर पर रहा। इसी प्रकार 100 मीटर रेस में लड़कियों में भावना हिसार प्रथमरेणुका रेवाड़ी द्वितीयसैलानसी हिसार तृतीय स्थान पर रहा।

  डिस्कस थ्रो लड़कियों में भारती सैणी अंबाला प्रथमनिष्ठा पंचकूला द्वितीयप्रिया हिसार तृतीय स्थान पर रही। जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि कुश्ती 57 केजी फ्री स्टाइल लड़कों में चिराग सोनीपत प्रथमसन्दीप रोहतक द्वितीयधर्मवीर महेंद्रगढ़ व अंकित हिसार तृतीया स्थान पर है। लड़कों के 61 केजी फ्री स्टाइल में सौरभ सोनीपत पहलेधीरज दूसरेधर्मवीर चरखी दादरी व आकाश झज्जर तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम की लड़को में मोहित झज्जर प्रथमनीरज सोनीपत द्वितीयचंद्रमोहन फतेहाबाद व रविंदर कैथल तीसरे स्थान पर रहा। 86 किलोग्राम लड़कों के फ्री स्टाइल में सोनू झज्जर प्रथमप्रतीक चरखी दादरी द्वितीयसचिन हिसार व पुनीत महेद्रगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। 57 किलोग्राम लड़कियों की फ्री स्टाइल में सविता रोहतक प्रथमस्वीटी सोनीपत द्वितीयपायल पानीपत व कल्पना भिवानी तृतीय स्थान पर रही। 76 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों की फ्री स्टाइल में मंजू हिसार पहलेस्मरण रोहतक दूसरेखुशी सोनीपत व सुनीता झज्जर तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग एयर राइफल पुरुष वर्ग में प्रणभ जिन्दल कुरुक्षेत्र  प्रथम हिमांशु जीन्द द्वितीयदिव्या तोमर फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में वंशिका पंघाल हिसार प्रथमश्रुति पानीपत द्वितीयजसनीत कौर करनाल तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में प्रमोद फरीदाबाद प्रथमकंवलजीत रेवाड़ी द्वितीयरक्षित सोनी फतेहाबाद तृतीय स्थान पर है। महिला वर्ग में सुरुचि फोगाट झज्जर प्रथमतेजस्वी गुरुग्राम द्वितीयसुमेधा शर्मा नारनौल तीसरे स्थान पर रही।


No comments :

Leave a Reply