HEADLINES


More

श्री कृष्ण जन्माष्टमी - एन एच तीन विद्यालय की बालिकाओं ने मनाया पर्व

Posted by : pramod goyal on : Monday 30 August 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की जूनियर, रेडक्रॉस गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य बालिकाओं ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण के सुंदर और आकर्षक चित्र, मक्खन भरी मटकी, बांसुरी, झूला और विभिन्न गतिविधियां संचालित की


। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने सभी जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों, छात्राओं और समस्त स्टाफ सदस्यों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि श्री कृष्ण जी भगवान विष्णु जी के अवतार हैं जो तीन लोक के तीन गुणों सतगुण, रजगुण तथा तमोगुण में से सतगुण विभाग के प्रभारी हैं भगवान का अवतार होने के कारण से श्री कृष्ण जी में जन्म से ही सिद्धियां विद्यमान थीं। उनके माता पिता वसुदेव और देवकी जी के विवाह के समय मामा कंस जब अपनी बहन देवकी को ससुराल पहुँचाने जा रहा था तभी आकाश वाणी हुई थी जिसमें बताया गया था कि देवकी का आठवां पुत्र कंस को मारेगा। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि श्री कृष्ण का जन्म अराजकता के क्षेत्र में हुआ था। यह एक ऐसा समय था जब उत्पीड़न बड़े पैमाने पर था, स्वतंत्रता से वंचित किया गया था, बुराई हर जगह थी, और जब उनके मामा राजा कंस द्वारा उनके जीवन के लिए खतरा था। श्री कृष्ण जी ने अत्याचारी कंस का वध कर के समस्त क्षेत्र को निर्भय कर दिया। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घरों में उत्सव का वातावरण रहता है भक्त श्रीकृष्ण की पालकी सजाते हैं और झांकियां भी निकाली जाती हैं। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर लोग प्रभु से स्वस्थ, सुखी और संपन्न जीवन प्राप्ति की कामना करते हैं। साथ ही, दूसरों को भी इस विशेष दिन की शुभकामनाएं देते हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर डॉक्टर जसनीत कौर ने सभी अध्यापकों और स्टाफ सदस्यों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बहुत बहुत शुभकामनाएं दी और छात्रा अवंतिका, आशी, सिया, सृष्टि, सपना, खुशबू, हर्षिता, ऋतु और निशा को श्री कृष्ण के बाल रूप का चित्रण करने पर बहुत प्रशंसा की एवम श्री कृष्ण भगवान के जन्म महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

No comments :

Leave a Reply