HEADLINES


More

किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक ढंग से किए गए लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की

Posted by : pramod goyal on : Sunday 29 August 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के फरीदाबाद सचिवमंडल ने कल करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर इकट्ठे हुए किसानों पर हरियाणा पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक ढंग से किए गए लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह उल्लेखनीय है कि कि कल करनाल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक होनी तय थी। जिसमें मुख्यमंत्री सहित राज्य स्तर के अनेक नेताओं ने इसमें भाग लेना था।  संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा प्रदेश में भाजपा-जजपा के कार्यक्रमों के विरोध के आह्वान पर किसान बसताड़ा टोल प्लाजा पर एकत्रित हो रहे थे। ताकि भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जा सके। इ


स कार्यक्रम में उनको काले झंडे भी दिखाने थे। जैसे ही वहां पर किसान एकत्रित हुए पुलिस ने किसानों पर बर्बरता पूर्वक बिना किसी कारण  लाठी-चार्ज कर दिया। जबकि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात को कहने के लिए इकट्ठे हुए थे। पुलिस के द्वारा की गई निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज से काफी किसानों को गंभीर चोटें आई   हैं। अनेक किसानों के सिर फूट गए हाथ पैर तोड़ दिए गए।

पार्टी के जिला सचिव शिव प्रसाद और जिला कमेटी सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार द्वारा किए गए इस प्रकार के दमन से किसान आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। बल्कि इससे आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार ने कारपोरेट परस्त भूमि अधिग्रहण कानून विधानसभा से पास करवा कर जले पर नमक छिडक़ने का काम किया है। जिससे किसानों का आक्रोश और बढ़ा है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह किसानों के 9 महीने से चल रहे आंदोलन के प्रति न केवल उदासीन रवैया अपनाए  हुए है। बल्कि लगातार किसानों को उकसाने व आंदोलन में फूट डालने के षडय़ंत्र करती रहती है। जब उसके ये हथकंडें सफल नहीं हुए तो वह बर्बर लाठीचार्ज जैसे दमनात्मक कदमोंं पर उतर आई है।
माकपा ने कहा कि आज प्रदेश की आम जनता इन काले कृषि कानूनों की असलियत समझ चुकी है। और किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। सरकार के दमन का किसान और जनता मूंहतोड़ जवाब देगी। माकपा ने सरकार के इस भीषण लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते  गिरफ्तार किए गए किसानों की तुरंत रिहाई और घायलों का इलाज करवाने की मांग की है।

No comments :

Leave a Reply