HEADLINES


More

दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश के चलते फरीदाबाद में बड़ा यमुना का जलस्तर, किसान चिंतित

Posted by : pramod goyal on : Sunday 1 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही बरसात के चलते यमुना की लहरें विकराल रूप धारण कर रही हैं. यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है इसलिए हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ दिया गया है लगातार पानी छोड़ने की वजह से ही यमुना दिल्ली में लबालब हुई है. हथिनीकुंड बैराज से बुधवार को 1 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. इसके बाद गुरुवार को 1 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा. फरीदाबाद तक यमुना के पानी को पहुंचने में करीब 72 घंटे का समय लगता है उम्मीद लगाई जा रही है कि आज शाम तक फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ जाएगा, यमुना किनारे बसे एक गांव के लोग अपनी खेती


को सुरक्षित रखने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं और बार-बार यमुना में बढ़ते जलस्तर को देख रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply