HEADLINES


More

बिजली संशोधन विधेयक पारित हुआ तो 27 लाख बिजली कर्मचारियों पर छंटनी लटक जाएंगी

Posted by : pramod goyal on : Thursday 5 August 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,5 अगस्त। 


मानसून सत्र में बिजली संशोधन विधेयक 2021 पारित हुआ तो 27 लाख बिजली कर्मचारियों पर छंटनी लटक जाएंगी और बिजली किसान व गरीब की पहुंच से बाहर हो जाएगी। यह आरोप सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बुधवार को 10 अगस्त को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए आयोजित गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए लगाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अगर आढ़ती बिचोलिए है तो सरकार व ठेका कर्मचारियों के बीच ठेकेदार क्या है ? उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और बिजली निगमों में वर्कलोड व आबादी के अनुसार नए पद सृजित करके स्थाई भर्ती से भर बेरोजगारों को रोजगार देने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन, सिटी सब डिवीजन नंबर एक,ईस्ट सिटी सब डिवीजन नंबर दो आदि में गेट मीटिंग का आयोजन किया और कर्मचारियों से बिजली निगमों व रोजगार बनाने के लिए हड़ताल में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया। इस जन संपर्क अभियान में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, केन्द्रीय कमेटी से सदस्य मनोज जाखड़, डालचंद शर्मा, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार, ओल्ड फरीदाबाद के सचिव देवेंद्र त्यागी, ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान दिनेश शर्मा, सचिव अशरफ अयूब, नरेंद्र कुमार, राजकुमार व सतीश भाटी आदि शामिल थे। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाईज एंड इंजीनियर ने किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने बिजली कंपनियों एवं रोजगार बचाने के लिए बिजली निगमों की सभी यूनियनों एवं एसोसिएशन से हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब बिजली कर्मचारी रोड़वेज के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल कर सकते हैं तो बिजली निजीकरण के खिलाफ हड़ताल करने से परहेज़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे,उनकी गिनती सरकार के साथ ही होगी।

हड़ताल की तैयारियों को लेकर बुधवार को आयोजित गेट मीटिंग को बिजली कर्मचारी नेता रामकेश राजेंद्र सिंह, प्रधान वेद प्रकाश, सचिव कुमारपाल ,ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन सब यूनिट प्रधान मनवर सिंह, सचिव पवन मान,ईस्ट सब यूनिट प्रधान अरुण सिंह व सचिव कुलदीप सिंह आदि ने संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply