HEADLINES


More

गरीब-जरूरतमंद कन्या का विवाह करवाना सौ बार गंगा स्नान के बराबर: विपुल गोयल

Posted by : pramod goyal on : Monday 5 July 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 5 जुलाई। गरीब व जरूरतमंद कन्या का विवाह करवाना सौ बार गंगा स्नान के बराबर है। समाज में प्रत्येक साधन-सम्पन्न व्यक्ति को अपने आसपास रहने वाली गरीब


व जरूरतमंद परिवार की कन्या की शादी में उनकी हरसंभव मदद करनी चाहिए, ताकि किसी गरीब परिवार का विवाह सम्पन्न हो सकें। यह बात आज सैक्टर-88 स्थित गोपाल वाटिका में पत्रकार संजय गुप्ता द्वारा आयोजित गरीब कन्या के विवाह समारोह में प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल कही। पूर्व मंत्री श्री गोयल ने कहा कि वह भी हर प्रत्येक वर्ष अलग-अलग स्थानों में जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाते है। ऐसे विवाह आयोजनों ने मन को शांति प्राप्ती होती है। इस विवाह में पत्रकार सुनील चौधरी, यशपाल व मनोज भारती ने भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता स्व.विकास चौधरी के भाई युवा नेता गौरव चौधरी, पूर्व पार्षद एवं जजपा नेता कुलदीप तेवतिया, ईस्ट इंडिया कालोनी आरडब्लयूए के प्रधान कृष्ण बारी, पत्रकार हरक्यूलिस पाण्डे, अजय वर्मा, राजेन्द्र सिंह, पंकज अरोड़ा, राजेश पुंजानी, मनीष शर्मा, जगबीर भाटी, राकेश सुखवारिया, ठाकुर सूरज भान, शिखा राघव, अनिल राठी सहित अन्य मौजूद लोग उपस्थित थे।


No comments :

Leave a Reply