HEADLINES


More

बालिका विद्यालय में लायन सूर्या और जेआरसी ने पौधे लगा कर वन महोत्सव मनाया

Posted by : pramod goyal on : Thursday 1 July 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस ने ब्रिगेड अधिकारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में लायन क्लब सूर्या के सहयोग से वन महोत्सव के अन्तर्गत पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि इस बार वन महोत्सव के दौरान विद्यालय में गुलमोहर, नीम, जामुन, पीपल, बरगद आदि पौधे लगाए जा रहे हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने लायन क्लब सूर्या के जनरल सेक्रेटरी और डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन आर पी हंस, लायन सुभाष नायक, लायन एल डी पांडे, लायन दिलीप लूथरा, लायन आर ए सिंगला, लायन आई डी अरोड़ा, लायन डॉक्टर सतीश आहूजा एवं संजय मिश्रा और शिवम वाधवा सहित पौधे लगाकर वनमहोत्सव मनाया। डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन आर पी हंस ने बताया कि पौधे हमे शुद्ध वायु प्रदान करते है ये प्राकृतिक ऑक्सिवन हैं हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगा कर पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त कर सकते हैं। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने लायन क्लब सूर्या के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में एक वर्षा होते ही और भी पौधरोपण किया जाएगा। विद्यालय में दो बगीचे लॉकडाउन के दौरान विकसित किया जा चुके है। ब्रिगेड अधिकारी और जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पेड़ लगाना ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और प्रदूषण को कम करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। भारत में वन महोत्सव को जीवन के एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह धरती मां को बचाने के लिए एक अभियान के रूप में शुरू किया गया है। वनों से प्राप्त लकड़ी हमारे शैशव के झूले से लेकर महाप्रयाग तक की यात्रा का प्रमाण है। अन्य वनोपज भी हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम स्वयं को वनों से अलग नहीं कर सकते। मानव सभ्यता में प्रारंभ से ही जंगलों, गुफाओं, पहाड़ियों, झरनों का महत्व रहा है। विकास की इस दौड़ में हम आज कंक्रीट के जंगल विकसित करने की होड़ में लगे हैं। वर्तमान स्थिति यहां तक आ पहुंची है कि हमने अपने विकास और स्वार्थ के लिए वनों को काट कर स्वयं अपने लिए ही विषम स्थिति पैदा कर ली है। पेड़ों की कटाई से जो दुष्परिणाम हमारे सामने आ रहे हैं, वे भी कम चौंकाने वाले नहीं हैं। घटता और बढ़ता तापमान, आंधी, तूफान, बाढ़, सूखा, भूमिक्षरण जैसी आपदाओं से परेशान हम कदाचित अब वृक्षों के महत्व को समझने लगे है। तभी इन के संरक्षण की दिशा में सोच बढ़ी है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने आज वन महोत्सव पर विद्यालय में लायन क्लब सूर्या के जनरल सेक्रेटरी और डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन आर पी हंस एवम पदाधिकारियों सुभाष नायक, एल डी पांडे, दिलीप लूथरा, आर ए सिंगला, अध्यापक

 संजय मिश्रा, शिवम् वधवा, रामकृपाल तथा अन्य सभी अध्यापकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगा कर इन की देखभाल करने की अपील की।


No comments :

Leave a Reply