HEADLINES


More

वर्तमान सीजन में फरीदाबाद जिला में 4,32,440 पौधे लगाने का लक्ष्य : जिला वन अधिकारी राजकुमार

Posted by : pramod goyal on : Monday 26 July 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 26 जुलाई। जिला वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जिला फरीदाबाद में वन विभाग द्वारा वर्तमान सीजन में फरीदाबाद जिला में 4,32,440 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वन मंडल द्वारा वर्ष 2021- 2020 दौरान डेट स्कीम के तहत 125470 पौधे तथा कैम्पा स्कीम के तहत किए सीए व एनपीवी स्कीम में 125470 पौधे तथा फार्म फॉरेस्ट्री स्कीम में 181500 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इन पौधों में शीशमजामुनपहाड़ी पापड़ीअर्जुन अमरुदनीमबकैन,सिरसगुल मोहरपिलखनकजेजियाअमलतासकीकरईमलीपीपल,रोज,  कटसांगवानबेरीआलेस्टोनियाबेल पत्थरअशोकजट्रोफाकनेरसोहजनाबांस इत्यादि के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त फ्री सप्लाई में 200000 लाख पौधे ग्राम पंचायतों को 166000 पौधे तथा 93739 पौधे स्कूलों में बच्चों को वितरित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी ग्राम पंचायत भूमि पर ऑक्सीवन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत फरीदाबाद जिले में गांव प्याला व अटाली पंचायत भूमि पर व डबुआ में फरीदाबाद नगर निगम की भूमि पर 5-5 एकड़ में ऑक्सीवन विकसित  किए जाएंगे ताकि भविष्य में इसके बहुमूल्य लाभ को लिया जा सके।


No comments :

Leave a Reply