//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,14 जुलाई। आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंम्पलाईज फैडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस 15 जूलाई को डीसी आफिस पर होने वाले प्रदर्शन में बिजली कर्मचारी भी शामिल होंगे। यह प्रदर्शन जनवरी,2020 से रोके गए डीए एरियर सहित बहाल करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने पक्का होने तक स
मान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने आदि मांगों को लेकर किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद की वेस्ट सब डिवीजन सेक्टर 19 व बल्लभगढ़ डिवीजन की पाली सब डिवीजन में गेट मीटिंग आयोजित की गई। इन मीटिंग में सर्व सम्मति से 15 जुलाई को राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस पर डीसी आफिस पर होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का फैसला लिया है। गेट मीटिंग को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार,ओल्ड यूनिट के चेयरमैन कर्मचंद नागर, प्रधान करतार सिंह, सचिव देवेंद्र त्यागी,उप प्रधान संजय राठौड़,सतबीर दायमा, विनोद कुमार, प्रवेश बैंसला, सब यूनिट प्रधान नरेंद्र कुमार, कैशियर उमेश शर्मा, सचिव राज कुमार, ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान दिनेश शर्मा, डालचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश लांबा, संगठनकर्ता कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
उधर,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खत्री,उप प्रधान अतर सिंह केशवाल, खंड सचिव सुभाष देसवाल, राकेश चिंडालिया, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान भीम सिंह आदि नेताओं ने प्रतापगढ़, सेक्टर 55-56 सरकारी स्कूलों व प्रसूति केन्द्र सेक्टर 55 में कर्मचारी से संपर्क किया और प्रतिरोध दिवस के हैड बिल बांट कर प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।
No comments :