HEADLINES


More

कोरेना की तीसरी लहर को देखते हुए बी के अस्पताल परिसर में बन रहा है 102 बेड्स का अस्पताल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 14 July 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। कोरेना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए बी के अस्पताल परिसर में 102 बेड्स का अस्पताल बन रहा है। टाटा स्टील के सहयोग से बन रहा यह अस्पताल अस्थाई होगा।  जिसमे कोरेना के ईलाज की सभी सुविधाएं होंगी। डॉक्टर विनय गुप्ता की देखरेख में बन रहे इस अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति से लेकर वेंटिलेटर आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।  डॉक्टर विनय गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा 1000 लीटर पर मिनट की आपूर्ति करने वाला ऑक्सीजन प्लांट भी बनाया जा रहा है। अस्पताल वर्तमान बेड्स को भी ऑक्सीजन आपूर्ति से जोड़ा जा रहा है। वेंटिलेटर की ट्रेनिंग अस्पताल के डॉक्टर स्टाफ को ऑन लाइन दी जा रही है। डॉक्टर विनय गुप्ता का मानना है कि बी के अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने सी एम ओ रणदीप सिंह के नेतृत्व में जिस तरह कोरेना -19 की पहली और दूसरी लहर अथक प्रयास से काबू पाया था, उसी तरह तीसरी लहर पर भी सभी के सहयोग से काबू पा लेंगे। 



No comments :

Leave a Reply