HEADLINES


More

चार बच्चों की माँ से शादी करने का झाँसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को उन्नाव से गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 15 June 2021 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबादः- पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह के निर्देश पर कार्य करते हुए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी व उनकी टीम ने, चार बच्चों की माँ 31 वर्षीय पीड़िता को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी 28 वर्षीय सुलेमान को कड़ी मशक्कत के बाद उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


घटना बल्लभगढ़ एरिया की है। दिनांक 23 मार्च 2021 को पुलिस को प्राप्त सूचना में पीड़ित महिला ने कहा है कि वह अपनी तीन लड़की व एक लड़के कुल चार बच्चों के साथ बल्लभगढ़ में किराये के मकान में रहती है और अन्य घरों में झाड़ू-पोछा का काम कर अपना जीवन-यापन करती है।

पीड़ित महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है वर्ष 2018 में महिला अपने ससुराल उन्नाव गई हुई थी। उन्नाव पहुँचकर वह आरोपी सुलेमान की मोबाईल रिचार्ज की दुकान में रिचार्ज कराने गई। आरोपी ने महिला का मोबाईल रिचार्ज करने के क्रम में महिला का मोबाइल नंबर जान लिया।

उसके बाद आरोपी महिला से फोन पर बात करने लगा महिला ने बताया कि उनका पति लापता हो गया है और उनका कुछ नहीं पता है। 

जिस पर आरोपी ने महिला को उसका पति ढूँढने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। महिला के बल्लभगढ़ लौटने के बाद से आरोपी फोन कर महिला से बात करने लगा।

बातचीत का सिलसिला चलता रहा और दोनों की जान-पहचान मजबूत होने के साथ बात शादी तक पहुँच गई। शादीशुदा आरोपी सुलेमान ने चार बच्चों की माँ से शादी करने का वादा तक कर डाला।

इसी वर्ष मार्च में अचानक सुलेमान बल्लभगढ़ उस महिला के घर पहुँचा और मौका देखकर बलपूर्वक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी के विरोधस्वरूप यह घटना पुलिस को बताने की बात कही तो, आरोपी सुलेमान ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और यहाँ से भागकर उन्नाव, अपने घर चला गया।
इसके बाद पीड़िता बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी के पास पहुँची और उनके साथ हुई घटना की जानकारी दी।

जिस पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर नेहा राठी के नेतृत्व में ए एस आई संगीता, ई एच सी मुकेश व सिपाही सुरेंद्र की टीम गठित की।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसआई संगीता अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत उन्नाव के लिए रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद अंततः पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर फरीदाबाद ले आई।

अनुसंधानकर्त्ता ए एस आई संगीता द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह उन्नाव में मोबाईल रिचार्ज की दुकान चलाता है। और 4-5 वर्षों से पीड़ित महिला के साथ अच्छी जान-पहचान है।

पुलिस ने आरोपी सुलेमान को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उच्चाधिकारियों ने महिला थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ता एएसआई संगीता की इस शानदार उपलब्धि के लिए सराहना की है।

No comments :

Leave a Reply