HEADLINES


More

आशा वर्करों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Saturday 26 June 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ।आशा वर्करों के विरोध के बावजूद एमडीएम शिल्ड 360 ऐप को डाउनलोड करने की हठधर्मिता के खिलाफ शुक्रवार को आशा वर्करों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री, सीआईटीयू जिला प्रधान निरंतर पाराशर,उप प्रधान शिवप्रसाद व बैंक इंप्लाईज फेडरेशन के पूर्व नेता ओम प्रकाश ने भी संबोधित किया। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा सीटू की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में बड़ी तादाद में आशाओं ने भा


ग लिया। आशाओं ने आरोप लगाया की ऐप डाउनलोड करने के उपरांत आशा वर्कर्स की निजी जानकारियां मिसयूज होने का खतरा है। क्योंकि आशा वर्कर सब महिलाएं हैं, किसी महिला द्वारा हैडल किए जा रहे फोन में ऐसी सर्विसलांस कई तरह की दिक्कतें पैदा कर सकती है। आशाओं ने इस ऐप को आशाओं के फोन में डाउनलोड करवाना बंद करने की मांग की। धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उप प्रधान अनीता की और संचालन सुशीला ने किया। आशा वर्कर यूनियन की सचिव सुधा पाल ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जिन आशाओं के फोन में उनको सही जानकारी दिए बिना जितने भी ऐप डाउनलोड किए गए हैं, उन सब को डिलीट किया जाए और यदि विभाग चाहें तो मोबाइल फोन वापस ले सकता है। उन्होंने दो टूक कहा की सरकार एवं विभाग के सभी दबाव के बावजूद कोई भी आशा ऐप डाउनलोड नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बहुत सारी आशा वर्कर के पास आई कार्ड नहीं है, कोविड-19 के दौरान बिना आई कार्ड के सर्वे करने में आशा वर्करों को दिक्कत आ रही है। इसलिए आशाओ को आई कार्ड दिए जाएं और आशाओं को मासक सैनिटाइजर देने की मांग की। उन्होंने कहा कि काफी पीएचसी पर तो सुरक्षा उपकरण मिले ही नहीं है, जहां पर मिले हैं वह काफी कम है। दो या चार सर्जिकल मास्क से पूरा महीना काम करना संभव नहीं है। सर्जिकल मास्क के साथ रीयूजेबल मास्क  दिए जाएं ताकि आशा काम करते समय डबल मास पहन सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मृत्यु हुई आशा वर्कर के परिवारों को बिना किसी देरी के 50 लाख रूपए केंद्र सरकार का और 10 लाख हरियाणा सरकार का बीमा दिया जाए। उन्होंने 8 एक्टिविटी का काटा गया 50 प्रतिशत तुरंत लागू करने,10 हजार रुपए जोखिम भत्ता देने, आशाओं को ग्राम स्तरीय स्थाई कर्मचारी बनाया जाए, जब तक पक्का कर्मचारी नहीं बनाया जाता तब तक हरियाणा सरकार का न्यूनतम वेतन दिया देने और इसे महंगाई भत्ते के साथ जोड़ने की मांग को प्रमुखता से उठाया। धरने प्रदर्शन को यूनियन की कमेटी मेंबर सुशीला चौधरी ,पूजा गुप्ता ,पूजा राठौर, शाहीन परवीन, उमा ने संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply