HEADLINES


More

सीपीएम का प्रतिनिधिमंडल रविवार को खोरी इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा

Posted by : pramod goyal on : Saturday 12 June 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 12जून सीपीएम का  प्रतिनिधिमंडल रविवार को खोरी इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। यह निर्णय पार्टी के कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सचिव मंडल के सदस्य विजय कुमार झा ने की जबकि संचालन जिला सचिव शिव प्रसाद ने किया। इस मौके पर सचिव मंडल के सदस्य निरंतर पराशर, लाल बाबू शर्मा, वीरेंद्र सिंह डंगवाल, नवल सिंह,के अला


वा महेश द्विवेदी, विभूति सिंह, और केपी सिंह ने भाग लिया। बैठक में खोरी में प्रशासन के द्वारा की जा रही तोड़फोड़ की कड़े शब्दों में निंदा की गई। पार्टी ने जिला प्रशासन से अनरोध किया है कि वहां पर वर्षों से रह रहे लोगों के मकानों को तोड़ने से पहले उनको पुनर्स्थापित करने का काम करना चाहिए। क्योंकि बहुत सारे लोगों ने प्रोपर्टी डीलरो से मकान खरीदे थे। इनके पास एग्रीमेंट और पावर आफ एटॉर्नी भी है। लेकिन प्रशासन इनकी अनदेखी कर रहा है। जिन लोगों ने प्रॉपर्टी डीलरों से मकान खरीदे आज उनके ऊपर बिल्डोजर चलाकर बेघर किया जा रहा है।सचिव मंडल के सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने सरकार पर उनके साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ करने के मामले में सरकार इनके साथ भेदभाव कर रही है। एक  तरफ बड़े लोगों के घरों को नहीं तोड़ा जा रहा है। दूसरी तरफ गरीबों के घरों को निशाना बनाकर उन्हें  बेघर करने की योजना बनाई जा रही है। जबकि यहां पर ये लोग लगभग 20 वर्षों से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है। और बरसात का मौसम सिर के ऊपर  है। ऐसे मे इन परिवारों को उजाड़ना नहीं करना चाहिए। सरकार को बड़ी योजना बनाकर सभी के लिए मकानों की व्यवस्था करनी चाहिए। यदि अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकना था। तो जब यहां पर निर्माण कार्य हो रहे थे। तब जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। यहां पर रहने वालों के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड भी बने हुए हैं। इन सबके नाम वोटर लिस्ट में भी हैं। जब इन सब के पास सरकारी दस्तावेज है। तो उन्हें यहां से नहीं  निकाला जाए।  सरकार की इस नीति के खिलाफ भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी आंदोलन की योजना बनाएगी। बैठक को निरंतर पराशर, लालबाबू शर्मा, विजय कुमार झा, शिवप्रसाद, वीरेंद्र सिंह डंगवाल, नवल सिंह, महेश द्विवेदी ,के पी सिंह, विभूति संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply