HEADLINES


More

यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला समेत उत्तर हरियाणा के कई जिलों में बारिश, अगले 48 घंटे में मॉनसून पूरे प्रदेश में

Posted by : pramod goyal on : Monday, 14 June 2021 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//

 मॉनसून रविवार को हरियाणा में एंट्री कर गया। यह तय समय से 14 दिन एडवांस है। यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला समेत उत्तर हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। अगले 48 घंटे में मॉनसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। 20 साल में ऐसा दूसरी बार है, जब माॅनसून ने 13 जून को दस्तक दी।

2008 में भी यह इसी तारीख को आया था। तब राज्य में सामान्य से 14% अधिक बारिश हुई थी। हालांकि, पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा बारिश 2010 में हुई थी। प्रदेश में मॉनसून सीजन में 460 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है।

सालभर की 80% से ज्यादा बारिश मॉनसून में होती है। लेकिन 10 साल से मॉनसून सीजन में सामान्य से कम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे संकेत भी हैं, क्योंकि मई में सामान्य से 138% ज्यादा बारिश हुई है।

जून में अब तक सामान्य से 134% बारिश हुई है। वहीं, मॉनसून की दस्तक के साथ ही 10.4 मिमी. बारिश हुई। यह 13 जून की सामान्य बारिश 1.3 मिमी. के मुकाबले 702% ज्यादा है। 15 जून से धान रोपाई शुरू होनी है। इससे 2 दिन पहले ही राहत बरसने लगी है।


No comments :

Leave a Reply